फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There will be adjustment of teachers in council schoolsThere will be adjustment of teachers in council schools

Bhadohi News: परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों का होगा समायोजन

Mon, 01 Apr 2024 06:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
There will be adjustment of teachers in council schoolsThere will be adjustment of teachers in council schools
ज्ञानपुर। परिषदीय विद्यालयों में सालों बाद शिक्षकों के जिले में समायोजन की आस जगी है। 30 सितंबर 2023 की छात्र संख्या के आधार पर मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों के एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में स्थानांतरण किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव का आदेश आने पर विभागीय स्तर से सरगर्मी बढ़ गई है। विभाग शिक्षकों के समायोजन एवं स्थानांतरण की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं। इसमें एक लाख 64 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। करीब डेढ़ दशक से समायोजन न होने से विद्यालयों में शिक्षकों का अनुपात काफी खराब हो चुका है। गैर जनपद स्थानांतरण और सेवानिवृत्त होने से कई स्कूलों में शिक्षकों की संख्या कम हो गई, लेकिन छात्र संख्या पहले जैसे होने से पठन-पाठन प्रभावित होता है। छात्र-छात्राओं के अनुपात में शिक्षकों का बेतरतीब आवंटन की शिकायत होती रहती है। ऐसी स्थिति में जिले के भीतर समायोजन होने से जहां एकल और दो शिक्षकों के भरोसे चलने वाले स्कूलों में नए शिक्षक मिल जाएंगे वहीं छात्र-छात्राओं के अनुपात में शिक्षक मिलने से बच्चों को गुणवत्ता पर शिक्षा भी मिल सकेगी। स्थिति यह है कि शहर के आसपास के विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुपात में बहुत अधिक शिक्षक कार्यरत हैं। वहीं दूरदराज के गांवों में छात्र-छात्राओं की संख्या तो अधिक है, लेकिन शिक्षक नाममात्र के हैं। इसी व्यवस्था को सही करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से समायोजन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र की तैयारी के क्रम में यह समायोजन प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। सचिव ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वह समायोजन से पूर्व मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के सारे विवरण को शुद्ध करा लें जिससे कि मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से समायोजन प्रक्रिया पूरी हो सके और जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे लगभग एक लाख 64 हजार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

यह है मानक
प्राथमिक विद्यालय में निर्धारित मानक के अनुसार 30 बच्चों पर एक शिक्षक, 45 बच्चों पर दो शिक्षक, 60 बच्चों पर तीन शिक्षक, 75 बच्चों पर चार शिक्षक और 90 बच्चों पर पांच शिक्षक होने चाहिए। यह मानक ज्यादातर प्राइमरी विद्यालयों में नहीं है।

-------
जिले में 10 से 12 स्कूल केवल एक-दो शिक्षकों के भरोसे
जिले के 892 परिषदीय स्कूलों में करीब 10 से 12 परिषदीय स्कूल ऐसे हैं। जिसमें एक शिक्षक और एक शिक्षामित्र के भरोसे स्कूल का संचालन हो रहा है, जबकि यहां पर बच्चों की संख्या 200 से 250 के आसपास है। इससे नौनिहालों को इन स्कूलों के पठन-पाठन में काफी परेशानी होती है। समायोजन होने के बाद काफी हद तक बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।
-------------------
वर्जन
जनपद के भीतर शिक्षकों के समायोजन के निर्देश प्राप्त हुए हैं। समायोजन के लिए मानव संपदा पोर्टल का डाटा अपडेट किया जा रहा है। आगे जैसे भी दिशानिर्देश प्राप्त होंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।- भूपेंद्र नारायण सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed