{"_id":"6732654380c7724eb10fcfc7","slug":"there-will-be-a-separate-counter-for-soldiers-and-women-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-118825-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सैनिक और महिलाओं के लिए होगा अलग काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सैनिक और महिलाओं के लिए होगा अलग काउंटर
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अब सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं को लाइन में इंतजार नहीं करना होगा। सैनिक, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और पत्रकारों को कतार में नहीं लगना होगा। यहां अलग से काउंटर बनाया जा रहा है।
ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, वाहन पंजीयन समेत अन्य कार्य किए जाएंगे। एक ही काउंटर पर सभी प्रकार के कार्य किए जाएंगे। इनके लिए अब अलग काउंटर की व्यवस्था की जाएगी। परिवहन आयुक्त का पत्र आने के बाद विभागीय स्तर से काउंटर बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
अभी तक परिवहन कार्यालय में लाइसेंस हो या फिर वाहन का फिटनेस कराना हो या फिर अन्य कोई कार्य। सभी को एक ही काउंटर पर कतार में लगकर काम कराना पड़ता था। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश चंद्रभूषण सिंह की ओर से अलग काउंटर बनाने का निर्देश जारी किया गया है। जिससे इनको कतार न लगाना पड़े। साथ काउंटर के पास बैठने की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राम सिंह ने बताया कि परिवहन आयुक्त की ओर से आए निर्देश के अनुरूप अलग काउंटर बनाया जा रहा है।