फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There will be a magisterial inquiry into the death of the pregnant woman, the team will submit the report to the DM in 15 days

Bhadohi News: प्रसूता की मौत की होगी मजिस्ट्रियल जांच, 15 दिन में डीएम को रिपोर्ट सौंपेगी टीम

Tue, 11 Mar 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
There will be a magisterial inquiry into the death of the pregnant woman, the team will submit the report to the DM in 15 days
ज्ञानपुर। जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया है। जांच टीम को 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपने को कहा है। वहीं दूसरी तरफ सीएमओ के आदेश पर चार चिकित्सकों की टीम ने संबंधित लोगों का बयान लिया। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग में गहमागहमी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को गोपीगंज इब्राहिमपुर की एक प्रसव पीड़िता का ऑपरेशन किया गया। मरीज के गंभीर स्थिति में जाते ही उसे रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्रसूता के पति शिवम पांडेय ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान ही पत्नी का निधन हो गया था। खुद के बचाव के लिए उसे रेफर कर दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया है। टीम 15 दिन में अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। मंगलवार को लेबर रूम में सन्नाट पसरा रहा। फिलहाल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कैसे हुई, इसकी पुष्टि हो सकेगी। दूसरी तरफ सीएमओ ने भी चार सदस्यीय टीम गठित कर संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों का बयान लेने को कहा था। मंगलवार को गठित टीम संबंधित चिकत्सिकों का बयान लेती रही। प्रसूता से जुड़ा मामला होने के कारण विभाग इस मामले में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरतना चाह रहा है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि मामले में मजिस्ट्रियल जांच चल रही है। मंगलवार को संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों का बयान लिया गया है। रिपोर्ट मिलने पर अगर चिकित्सकों की लापरवाही सामने आई तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed