फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There will be a ban on taking photos inside the booth in elections

चुनाव में बूथ के अंदर फोटो खींचने पर रहेगी पाबंदी

Mon, 28 Feb 2022 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
There will be a ban on taking photos inside the booth in elections
सेंट थॉमस स्कूल परिसर में रविवार को भी मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम के संचालन, बैलेट व कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट कनेक्टिंग सिस्टम के बारीकियों की जानकारी कर लें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो। बूथ पर तैनात कार्मिक पीठासीन अधिकारी के नेतृत्व में टीम भावना से कार्य करें। सभी कार्मिकों के अलग-अलग कार्यों का विशिष्ट महत्व है। उन्होंने कहा कि बूथ के अंदर किसी भी एजेंट और मतदाता को मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए बूथों पर तैनात सभी कार्मिक व्यवस्था सुनिश्चित पहले से सुनिश्चित कर लेंगे। मतदान केंद्र परिसर एवं बूथ के बाहर लगभग 200 से 250 बूथों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। सेल्फी प्वाइंट तक मोबाइल ले जाकर मतदाता सेल्फी ले सकता है। उन्होंने कहा कि मतदान की गोपनीयता प्रत्येक दशा में बनाये रखी जानी चाहिए। बूथ के अंदर फोटो खींचने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रशिक्षण में अनुपस्थित इंद्रावती देवी, दिनेश कुमार, नरेंद्र बहादुर सिंह, पंकज कुमार अरोड़ा, संतोष कुमार, चुन्नी लाल, अर्चना यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं दूसरी ओर 631 मतदान कार्मिकों ने बैलेट पेपर से मतदान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed