फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There is no teacher in six Sanskrit schools, studying with jugaad

संस्कृत के छह स्कूलों में नहीं है कोई शिक्षक, जुगाड़ से पढ़ाई

Tue, 25 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
There is no teacher in six Sanskrit schools, studying with jugaad
देववाणी का गौरव हासिल करने वाले संस्कृत भाषा की शिक्षा देने के लिए संचालित राजकीय माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों की हालत ठीक नहीं है। संस्कृत की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल चल रही है। स्कूलों में न तो शिक्षक हैं और न ही छात्रों के लिए सहूलियत। कई स्कूलों में तो एक भी शिक्षक नहीं हैं। वहां के प्रबंधन द्वारा जुगाड़ के सहारे स्कूलों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

संस्कृत भाषा को भारतीय संस्कृति और सभ्यता की पहचान भी माना जाता है। इसके बाद भी संचालन के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है। माध्यमिक स्तर पर संचालित संस्कृत पाठशालाओं में कहीं बच्चे नदारद हैं तो कहीं गुरुजी। जिले में संचालित 19 विद्यालयों में से एक राजकीय, 12 वित्तपोषित और छह वित्तविहीन विद्यालय हैं। जिसमें पद सृजन के आधार पर 60 से कुछ ज्यादा शिक्षकों की जरूरत है। सालों से नियुक्ति नहीं होने से मात्र 13 शिक्षक ही पढ़ा रहे हैं। मार्च 2022 तक यह संख्या घटकर 11 पहुंच जाएगी। आलम यह है कि रोटहां, कड़ोर, महराजगंज के बारीपुर सहित छह संस्कृत स्कूलों में शिक्षक ही नहीं हैं। प्रबंधन की ओर से निजी शिक्षकों के सहारे स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। कई स्कूलों में साल के 10 से 11 महीने ताला लटक रहता है। ऐसे में कैसे तैयार होंगे संस्कृत के विद्वान इसे लेकर भी सवाल खड़ा हो चुका हैं। स्थिति यह है कि संस्कृत विद्यालयों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विद्यालयों का भवन भी ठीक नहीं है। ज्ञानपुर का संस्कृत स्कूल देखकर यहां की स्थिति के बारे में आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है। शासन स्तर से राजकीय माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों में संविदा पर शिक्षकों की तैनाती के लिए अनुमति दी गई। इसके लिए चार विद्यालयों की ओर से तैनाती के लिए अक्तूबर 2021 में प्रक्रिया शुरू की गई तो 211 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। कुछ स्कूलों में संविदा शिक्षक रखे गए, लेकिन तकनीकी कमियों के चलते कुछ शिक्षकों की नियुक्ति लटकी हुई है। डीआईओएस नंदलाल गुप्ता का कहना है कि संस्कृत स्कूलों में कई साल से नियुक्ति नहीं हो रही है। साथ ही पुराने शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने से शिक्षकों की कमी है। संविदा पर कुछ स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। शिक्षकों की कमी को लेकर शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed