फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   thender electricity fell on the sub-station, power went out for 10 hours

Bhadohi News: उपकेंद्र पर गिरी बिजली, 10 घंटे गुल रही बत्ती

Sun, 10 Sep 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
thender electricity fell on the sub-station, power went out for 10 hours
बारिश के बीच शनिवार की शाम सात बजे उपकेंद्र ज्ञानपुर पर बिजली गिरने से 10 इंसुलेटर जल गए। इससे पूरे नगर की बिजली आपूर्ति करीब 10 घंटे तक ठप रही। भोर में साढ़े पांच बजे सुधार होने पर आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में मानसून पांच दिनों से सक्रिय है। कभी दोपहर तो कभी शाम को बारिश शुरू हो जा रही है। शनिवार की शाम को करीब साढ़े सात बजे बारिश के दौरान ज्ञानपुर उपकेंद्र पर बिजली गिर गई। इससे उसमें लगे 10 इंसुलेटर जल गए। पूरी रात ज्ञानपुर नगर के सभी वार्डों में अंधेरा छाया रहा। देर रात तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन एक बजे तक बिजली नहीं आई तो लोग करवटे बदलते हुए सोए। बिजली न होने से लोगों ने इनवर्टर का सहारा लिया, लेकिन देर रात वह भी दगा दे गया। मौसम ठंडा होने से लोगों को उमस से राहत रही, लेकिन मच्छरों ने परेशान किया। भोर में साढ़े पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी तब जाकर लोगों ने चैन की सांस ली। नगर के सुजीत, धर्मेंद्र माैर्य, रवि मोदनवाल ने बताया कि मोमबत्ती जलाकर रात गुजारनी पड़ी। अधिशासी अभियंता बिजली आदित्य पांडेय ने कहा कि उपकेंद्र पर बिजली गिरने से 10 इंसुलेटर जल गए थे। कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत कर भोर में आपूर्ति बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed