Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi Seven friends who arrived from Maharashtra after hatching a murder plot arrested they also opened fire

भदोही: हत्या की साजिश रचकर महाराष्ट्र से आए सात दोस्त गिरफ्तार, पुलिस पर भी की फायरिंग

Tue, 17 Nov 2026 06:40 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: किशन चौबे Updated Tue, 17 Nov 2026 06:40 PM IST
सार

महाराष्ट्र के ठाणे से भदोही में पुराने दोस्त की हत्या और लूटपाट की योजना बनाकर आए सात आरोपियों को पुलिस ने कुरौना हवाई पट्टी के पास गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, चेन चोरी के विवाद में बदला लेने के लिए आरोपियों ने यह योजना बनाई थी। उनके पास से हथियार, चार देसी बम, मोबाइल और दो कारें बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
Bhadohi Seven friends who arrived from Maharashtra after hatching a murder plot arrested they also opened fire
भदोही पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 महाराष्ट्र के ठाणे से भदोही में एक युवक की हत्या और लूटपाट करने आए सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र में एक डॉक्टर के घर से सोने की चेन चोरी करने के बाद उसे भदोही के एक परिचित को बेचने के लिए दिया गया था। इसी चेन को लेकर हुए विवाद और मारपीट के बाद आरोपियों ने युवक से बदला लेने की योजना बनाई थी। पुलिस ने औराई के कुरौना हवाई पट्टी के पास घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सभी सातों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि औराई पुलिस उगापुर नहर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भदोही की तरफ से दो तेज रफ्तार कारें आती दिखाई दीं। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन चालकों ने बैरियर को टक्कर मार दी और असलहा लहराते हुए भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने पीछा किया और अन्य मोबाइल टीमों की मदद से कुरौना हवाई पट्टी के गेट के पास दोनों कारों की घेराबंदी कर ली। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की और सातों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चेन चोरी के विवाद से बनी हत्या की योजना
एसपी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी महाराष्ट्र के ठाणे में दोस्त हैं। उनमें से एक ने वहां एक डॉक्टर के घर से सोने की चेन चोरी की थी। चेन को औराई क्षेत्र के एक परिचित को बेचने के लिए दिया गया था। बाद में इस मामले को लेकर उनके एक साथी और परिचित के बीच मारपीट हो गई। परिचित ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

इसी विवाद का बदला लेने और लूटपाट करने के इरादे से सातों महाराष्ट्र से भदोही आए थे। पुलिस के अनुसार, जिस व्यक्ति को निशाना बनाने की योजना थी, वह भी पहले आरोपियों का दोस्त था और उनके साथ काम कर चुका था।

दो तमंचे, चार देसी बम और दो कारें बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी तमंचे, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, पांच लोहे के चाकू, चार देसी बम, सात मोबाइल फोन और 7,100 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई दो हुंडई कारें भी जब्त की गई हैं।

दो आरोपियों का महाराष्ट्र में आपराधिक इतिहास
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में विपुल विजय शेट्टी और दिनेश वीरेंद्र जायसवाल के खिलाफ महाराष्ट्र के तिलकनगर थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, जिस युवक की हत्या की योजना बनाई गई थी, उसके खिलाफ अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है। उसके आपराधिक इतिहास और पूरे मामले की स्थानीय स्तर पर जांच की जा रही है। एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि सभी सात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed