फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Theft of two and a half lakh rupees by cutting the locks of Panchayat building

Bhadohi News: पंचायत भवन के ताले काटकर ढाई लाख की चोरी

Tue, 02 Jan 2024 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Theft of two and a half lakh rupees by cutting the locks of Panchayat building
भदोही। पिछले कुछ दिनों से चल रही शीतलहर के चलते चोरों की पौ बारह है। ठंड का लाभ उठाकर चोरों ने सोमवार की रात कोतवाली क्षेत्र के मूंसीलाटपुर पंचायत भवन का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ा ले गए। सुबह जब चोरी की जानकारी हुई तो पंचायत सहायक अंकिता राय व सचिव प्रदीप कुमार बिंद ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पंचायत सहायक ने बताया कि सुबह-सुबह ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद वे पंचायत भवन पर पहुंचे। जहां कई सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी रजपूरा पुलिस चौकी और डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बताया कि पंचायत भवन के चार दरवाजों में ताले लगे थे, चोरों ने सभी तालों को काटकर खोल लिया। वहां से कम्प्यूटर, यूपीएस, प्रिंटर, दो बड़ी इनवर्टर बैटरी, सीपीयू, मानिटर, माउस कैमरा, सीसी कैमरा आदि लगभग ढाई लाख के सामान उठा ले गए। रजपूरा चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मौका मुआयना भी किया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है। उधर ग्राम प्रतिनिधि सेवा लाल यादव ने बताया कि अब तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed