{"_id":"6716e0390fc2ff327b03fa04","slug":"theft-in-three-temples-in-one-night-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-118068-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: एक ही रात में तीन मंदिरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: एक ही रात में तीन मंदिरों में चोरी
विज्ञापन
चौरी। थानाक्षेत्र के पचपटिया गांव में रविवार की रात चोरों तीन मंदिरों का ताला चटकाकर हजारों का सामान ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। एक ही साथ तीन मंदिरों में चोरी से श्रद्धालुओं में नाराजगी है।
सोमवार की सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो ताला टूटा था और मंदिरों में घंटा, कलश, त्रिशूल सहित अन्य समान गायब थे। मंदिर के पुजारी चंद्रपाल दुबे और दीनदयाल दुबे ने बताया कि दुर्गा माता मंदिर से पीतल का तीन और पांच किलो का घंटा एवं दानपेटी चोर उठा ले गए।
शिव मंदिर से छोटे-बड़े मिलाकर कुल 10 पीतल के घंटे, पीतल का त्रिशूल, तांबे का कलश, पीतल का नाग और शृंगार का सामान गायब था जबकि डीह बाबा मंदिर से एक दर्जन पीतल का घंटा चोर उठा ले गए। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सरोज ने बताया कि मंदिरों में चोरी का मामला संज्ञान में है। पुलिस छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया नशेड़ियों की ओर से घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।