फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The work of expansion of Suriyawan station has been stalled for nine months.

Bhadohi News: सुरियावां स्टेशन के विस्तारीकरण का काम नौ माह से ठप

Thu, 03 Sep 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The work of expansion of Suriyawan station has been stalled for nine months.
सुरियावां रेलवे स्टेशन पर बदहाल इंटरलाकिंग। संवाद
रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण का काम बीते नौ माह से ठप है। कार्यदायी संस्था के काम छोड़कर चले जाने से प्लेटफार्म पर प्रस्तावित सुविधाएं विकसित नहीं हो सकी हैं। वहीं, करीब एक किलोमीटर लंबे प्लेटफार्म पर बिछाई गई इंटरलॉकिंग 40 से 50 जगहों पर धंस गई है। इससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सुरियावां जिले का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन अप और डाउन मिलाकर 22 से 25 पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता है। यहां से रोजाना पांच से सात हजार यात्री यात्रा करते हैं। इसके बावजूद स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

करीब ढाई साल पहले विस्तारीकरण परियोजना के तहत स्टेशन पर काम शुरू हुआ था। करीब डेढ़ साल तक धीमी गति से काम चला, इसके बाद कार्यदायी संस्था काम बंद कर चली गई। तब से नौ माह से काम पूरी तरह ठप है। योजना के तहत प्लेटफार्म, बाउंड्रीवाल, पेयजल सुविधा और यात्रियों के बैठने के लिए बेंच आदि विकसित किए जाने थे। अब तक करीब एक किलोमीटर प्लेटफार्म पर इंटरलॉकिंग का ही काम हो सका है। इसकी गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है। इंटरलॉकिंग कई स्थानों पर धंसने से यात्रियों को दिक्कत हो रही है। स्टेशन की बदहाली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां स्टेशन का बोर्ड तक नहीं लगा है। स्टेशन अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से काम रुका हुआ है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। आगे का निर्णय वहीं से लिया जाना है।

सुरियावां रेलवे स्टेशन पर बदहाल इंटरलाकिंग। संवाद

सुरियावां रेलवे स्टेशन पर बदहाल इंटरलाकिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed