{"_id":"698a34bc03e9b455a009f8fa","slug":"the-wedding-procession-arrived-in-sitamarhi-with-music-and-drums-30-couples-took-their-vows-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-138782-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सीतामढ़ी में गाजे-बाजे संग पहुंची बरात, 30 जोड़ों ने लिए फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सीतामढ़ी में गाजे-बाजे संग पहुंची बरात, 30 जोड़ों ने लिए फेरे
विज्ञापन
सीतामढ़ी में आयोजित सामूहिक विवाहोत्सत में मंच पर बैठे जोड़े। स्रोत आयोजक
सीतामढ़ी। पर्यटन स्थली सीतामढ़ी में सोमवार को मांगलिक कार्यक्रमों से गुंजायमान रही। मौका था 30 जोड़ों के सामूहिक विवाहोत्सव का। श्रीसीता समाहित स्थल ट्रस्ट की ओर से आयोजित सामूहिक विवाहोत्सव में 30 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मान कर एक दूजे संग सात फेरे लेकर एक दूजे के संग आजीवन साथ निभाने की कसमें खाई।
सोमवार की सुबह नौ बजे श्रीसीता समाहित स्थल मंदिर परिसर से 30 दुल्हों की आकर्षक बरात बैंड बाजा के साथ निकली गई।
बरात 10 बजे कार्यक्रम स्थल कन्हैयालाल पुंज बहुउद्देशीय हॉल पहुंची। स्वागत विद्यालय परिवार ने किया। हाल के सुसज्जित मंच पर बारी-बारी से जयमाल कार्यक्रम हुआ इसके बाद तीन बेदियों पर 10-10 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज से वैदिक विधान से आचार्य पं. बलस्टर शुक्ल महाराज के आचार्यत्व में पुरोहितों ने सम्पन्न कराया। सिंदूरदान एवं फेरों के बाद विदाई की घड़ी आई तो वातावरण कारुणिक हो गया।
सीता समाहित स्थल ट्रस्ट द्वारा सभी नव विवाहित जोड़ों को गृहस्थी के सभी सामान उपहार के रूप में प्रदान किए गए।
सामूहिक विवाह के यजमान सुभाष चंद्र गहलोत और उनकी पत्नी अर्चना गहलोत ने कन्या दान किया। ट्रस्ट प्रबंधक कैलाश चंद्र ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन बीते तीन दशक से होता आ रहा है। इस साल भदोही, मिर्जापुर एवं प्रयागराज जनपद के तीस जोड़ों का चयन किया गया था। सभी नव विवाहित जोड़ों को शादी का सर्टिफिकेट दिए गए। इस मौके पर डाॅ. चित्रा सिंह, जयवीर शर्मा, डाॅ. अंजलि सिंह, अशोक सिंह, सभाजीत सिंह, राजेश सिंह, धीरेंद्र पाल आदि रहे।