फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The water level of the Ganges rising rapidly, the water reached the ladder

तेजी से बढ़ रहा गंगा का जल स्तर, सीढ़ी तक पहुंचा पानी

Thu, 18 Aug 2022 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
The water level of the Ganges rising rapidly, the water reached the ladder
सीतामढ़ी। गंगा के जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी होने लगी है। 1.8 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। गंगा का पानी सीतामढ़ी के मुख्य गंगाघाट महर्षि वाल्मीकि आश्रम के पक्की सीढ़ी तक पहुंच गया है। जबकि धवास अनाथ आश्रम की तीन पक्की सीढ़ियां बाढ़ के पानी में डूब गईं हैं। जलस्तर में बीते तीन दिनों से हो रहे तेज वृद्धि से तटवर्ती इलाकों के लोग चौकन्ने हो गए हैं। महज तीन दिनों में ही जलस्तर में लगभग तीन मीटर की वृद्धि हुई है। गंगा का पानी घाटों पर हिलोरे मारने लगा है। बृृहस्पतिवार को सीतामढ़ी में गंगा का जलस्तर 75.130 मीटर रहा। यहां चेतावनी बिंदु 80.20 मीटर है जबकि खतरा बिंदु 81.20 मीटर है। सीतामढ़ी गंगा घाट पर पूजा पाठ कराने वाले पंडित घनश्याम दुबे का कहना है कि जलस्तर बढ़ने का क्रम लगातार जारी है। इसके पहले गंगा का पानी तेजी से घाटों की ओर वापस हो गया था लेकिन सोमवार रात से जल स्तर में तेज गति से वृद्धि होने लगी। वर्तमान में गंगा का जल स्तर वर्ष के अधिकतम स्तर तक पहुंच गया । गंगा में धीरे-धीरे बाढ़ की स्थिति आने लगी है। नाविकों ने अपनी नौकाओं को घाटों पर लंगर लगा दी है। इसी तरह गंगा बाढ़ का पानी सीतामढ़ी के उड़िया बाबा आश्रम की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जबकि कोनिया के गंगा कटान प्रभावित गांव छेछुआ, भुर्रा, इटहरा आदि गांव के किसान इस बात को लेकर चिंतित हो गए हैं कि अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो अगले दो तीन दिनों में ही उनके खेती योग्य जमीनें गंगा कटान की भेंट चढ़ने शुरू हो जाएंगी। अधिशासी अभियंता नहर पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि जलस्तर अभी सामान्य है। अगर पानी का लेबल बढ़ेगा या दिक्कत होगी तो उसकी तैयारी पहले से पूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed