फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The watchman was murdered by hitting his head, his body was found on the roof of the college

Bhadohi News: चौकीदार की सिर कूंचकर हत्या कॉलेज की छत पर मिला शव

Tue, 14 Jan 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The watchman was murdered by hitting his head, his body was found on the roof of the college
महाराजगंज। औराई कोतवाली के महराजगंज स्थित एक इंटर कॉलेज के चौकीदार की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। उसका सिर कूंचा रक्तरंजित शव कॉलेज की छत से बरामद किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज में उसकी रात की ड्यूटी लगी थी। सुबह कॉलेज के कर्मचारी ऑफिस पहुंचे तो उसके हत्या की जानकारी हुई।
महराजगंज में हाईवे के किनारे पंडित दीनदयाल उपाध्याय महिला बालिका इंटर कॉलेज में कोतवाली के कुमबीपुर निवासी हीरालाल पटेल (55) चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। वे कॉलेज में शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक रात्रि ड्यूटी करते थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार रविवार की शाम पौने छह बजे घर से टिफिन लेकर कॉलेज के लिए रवाना हुए थे। इस बीच रात में उनकी सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह नौ बजे कॉलेज के कर्मचारी पहुंचे, लेकिन कॉलेज का गेट न खुलने पर वे कुछ देर इंतजार किए। इसके बाद कॉलेज के प्रधानाचार्या पंकज रानी को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कॉलेज के ही दूसरे कर्मचारी को दीवार फांदकर अंदर से ताला खोलने को कहा। कर्मचारी ने अंदर ताला खोलने के बाद चौकीदार को देखने उसके कमरे में गया। कमरे में उसका मोबाइल व अन्य सामान थे, लेकिन वह नहीं था। इसके बाद दूसरे कमरे में देखने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही उसकी पत्नी, बेटियां और बेटा पहुंचे। इसी बीच गांव का एक व्यक्ति छत की ओर गया तो देखा छत का दरवाजा खुला है दरवाजे पर चाबी का गुच्छा लटका है। शक के आधार पर जैसे ही वह छत पर पहुंचा। दरवाजे से कुछ दूरी पर उसका शव पड़ा था।

सूचना पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक, एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह व सीओ चमन सिंह चावड़ा पहुंचे। वहीं फारेसिंक टीम व डाग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने कॉलेज में चारों तरफ लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed