फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The time limit for observation of Bida Master Plan has been extended

Bhadohi News: बीडा महायोजना के अवलोकन की समय सीमा बढ़ी

Fri, 02 Aug 2024 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
The time limit for observation of Bida Master Plan has been extended
भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) ने महायोजना-2041 के मानचित्र के आमजन के अवलोकन का समय 15 दिन बढ़ा दिया है। अब बीडा मास्टर प्लान पर 24 अगस्त तक आपत्तियां ली जाएंगी। इसके पहले मास्टर प्लान पर नौ जुलाई से आठ अगस्त तक आपत्तियां और सुझाव लेने थे।
विज्ञापन

भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के गठन के 42 साल बाद तैयार हुए मास्टर प्लान को लेकर लोगों में मतभेद है। नगरवासी बीडा के मास्टर प्लान पर पुनर्विचार की मांग कर रहे हैं। इस बीच बीडा के प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिलाधिकारी विशाल सिंह ने इसे 15 दिन बढ़ाकर अब तक 24 अगस्त कर दी है। बीडा की उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनिता देवी ने बताया कि प्राधिकरण ने काफी विचार करने के बाद समय बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि लोग बढ़े समय के दृष्टिगत अब 24 अगस्त तक अपनी आपत्ति अथवा किसी प्रकार का सुझाव ई-मेल, डाक से अथवा बीडा कार्यालय में हाथों हाथ जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त तक मिले सुझावों और आपत्तियों पर टीम विचार करने के बाद महायोजना-2041 को लागू करने पर विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed