फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The temperature in Bhadohi crossed 44 degrees for 7 consecutive days.

Bhadohi News: भदोही में लगातार 7 दिनों से तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचा

Sun, 16 Jun 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
The temperature in Bhadohi crossed 44 degrees for 7 consecutive days.
ज्ञानपुर। जिले में प्रचंड गर्मी से हर कोई बेहाल है। लगातार एक सप्ताह से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पास चल रहा है। शनिवार को शुक्रवार की अपेक्षा तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। लेकिन उसका कोई खास नहीं दिखा। प्रचंड गर्मी से लोगों का जीना मुहाल है। एक तरफ तपिश भरी गर्मी और दूसरी तरफ लगातार ट्रिपिंग की समस्या से बिजली कटौती से लोग दोहरी मार झेल रहे हैं। प्रचंड गर्मी के बीच अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने बताया कि गर्मी का असर 19 जून तक बना रहेगा। उससे पहले लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में प्रचंड गर्मी लोगों की परेशानी का सबब बनती जा रही है। तेज धूप सुबह नौ बजे के बाद असहनीय हो जाती है। सुबह से ही तप रही धरती दोपहर होते-होते आग उगलने लग रही है। लू की लपटें सीधे शरीर में चुभ रही हैं। सफर के दौरान आसमान से आग बरस रहा है। गमछे से ढके होने के बाद भी लोगों का चेहरे झुलसता जा रहा है। दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर के समय गर्म हवाओं के कारण लोगों का जीना मुहाल रहा। इस बीच बिजली की आंख मिचौली ने लोगों को खूब रूलाई।
विज्ञापन

कोट

भदोही में शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्म हवाएं 22 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। फिलहाल तीन चार दिनों तक मौसम में परिवर्तन की उम्मीद न के बराबर है। 19 जून के बाद ही कुछ राहत मिल सकता है।
विज्ञापन


सर्वेश बरनवाल, मौसम विशेषज्ञ, कृषि केंद्र, बेजवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed