{"_id":"631b92d643c9a71b503a567e","slug":"the-student-who-went-to-school-went-missing-villagers-did-a-ruckus-bhadohi-news-vns6734106197","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल गया छात्र लापता, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल गया छात्र लापता, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोढ़। भदोही कोतवाली क्षेत्र के बीजापुर गांव के छात्र की 24 घंटे बाद भी बरामदगी न होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को सुबह नौ बजे मोढ़ चौकी के समीप चक्काजाम कर दिया। इससे भदोही- दुर्गागंज मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस पर उदासीनता का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम भदोही और सीओ मौके पर पहुंचे। छात्र की बरामदगी के आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे बाद साढ़े 10 बजे तक जाम समाप्त हुआ।
मोढ़ चौकी के जमुनीपुर अठगवा ग्राम पंचायत के बीजापुर निवासी मनीलाल (16) पुत्र संतोष उर्फ पवन गौतम सेवासदन इंटर कॉलेज मोढ़ में नौवीं का छात्र है। परिवार वालों के मुुताबिक गुरुवार को वह पढ़ने गया। शाम तक घर न आने पर परिवार वाले परेशान हो गए। कॉलेज और रिश्तेदारी में में भी उसका पता नहीं चला। परिवार वालों ने मोढ़ चौकी में तहरीर दी। सुबह तक छात्र का पता न चलने और बच्चा चोरी की आशंका में नाराज परिजन और ग्रामीणों ने सुबह करीब नौ बजे मोढ़ के पूर्वी त्रिमुहानी पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान इंटर कॉलेज के सामने भी हंगामा किया। खबर मिलने पर सुरियावां थानेदार विश्वजीत राय और भदोही कोतवाल गगनराज सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस के समझाने पर ग्रामीण नहीं माने।
जाम से भदोही- दुर्गागंज पर जाम लग गया। एसडीएम भदोही चंद्रशेखर और सीओ अजय कुमार चौहान मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया कि जल्द ही छात्र को बरामद करेंगे। अधिकारियों के समझाने पर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो छात्र स्कूल से सुबह 11 बजकर 58 मिनट पर बाहर जाते दिखा। उसके साथ एक संदिग्ध दिखा। जिसकी पड़ताल करने पर पता चला कि वह अपनी बेटी का फार्म भराने के लिए आया था। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोट दर्ज कर मामले की जांच हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में अशोक, गोली गौतम, शेषमणि गैतम सहित बड़ी संख्या में महिला- पुरूष मौजूद रहे। सीओ भदोही अजय सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही उसकी बरामदगी हो जाएगी। उन्होंने बच्चा चोरी की घटना से इंकार किया।