फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The statue of the young man drowned during immersion death Blibdrapur came to the village elder brother -in-law Allahabad was Bajpur resident , family in shock

प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक की डूबकर मौत

Sat, 19 Sep 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sat, 19 Sep 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
The statue of the young man drowned during immersion death Blibdrapur came to the village elder brother -in-law Allahabad was Bajpur resident , family in shock
घटना से विसर्जन करने गए युवकों में हड़कंप मच गया। मृतक इलाहाबाद जिले के बैजपुर का निवासी था। वह अपने बड़े भाई के ससुराल बलिभद्रपुर गांव आया था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो या।
इलाहाबाद जिले के हंडिया थानाक्षेत्र के बैजपुर गांव निवासी आशीष विश्वकर्मा (20) पुत्र देवी चरण बृहस्पतिवार को अपने बड़े भाई के ससुराल बलिभद्रपुर आया था।
 शुक्रवार को गांव के अन्य सदस्यों के साथ वह विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा विसर्जित करने के लिए चकवां स्थित नहर के पास आया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान वह नहर में नहाया। नहर में नहाकर बाहर निकला तो कुछ अन्य युवकों के साथ दुबारा नहाने के लिए नहर में गया।
विज्ञापन

 उसी दौरान वह फिसलकर गहरे गड्ढे में चला गया। डरवश उस तरफ कोई नहीं गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद विसर्जन करने गए ग्रामीण परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 घटना की खबर लगते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। खबर लगने के बाद बैजपुर गांव से परिवार के अन्य सदस्य आ गए। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed