फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The public representatives of the ruling party kept their distance in the meeting of Disha

Bhadohi News: दिशा की बैठक में सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों ने बनाई दूरी

Tue, 03 Sep 2024 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
The public representatives of the ruling party kept their distance in the meeting of Disha
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक समाजवादी रंग में रंगी दिखी। बैठक में सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों ने दूरी बनाए रखी। इसको लेकर राजनीतिक गलियारे में हलचल रही। जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल नहीं हुए। बैठक की अध्यक्षता सलेमपुर सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने की। इसमें गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

सांसद सलेमपुर ने अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि विद्युत बिल से संबंधित अनेक शिकायतों का निस्तारण गंभीरता से कराएं। मुख्य चिकित्साधिकारी से अस्पतालों में चिकित्सकों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी से दिव्यांगों को चिह्ति कर कृत्रिम उपकरण कैंप लगाकर वितरित किया जाय। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि विद्यालयों में मिड-डे मील गुणवत्तापूर्ण तथा मीनू के अनुसार बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से कहा कि सड़कों के निर्माण व मरम्मत के कार्यों में जनप्रतिनिधियों से कार्य योजना प्राप्त किया जाय। नहरों में टेल तक पानी नहीं होने पर नाराजगी जताई। पौधरोपण महाभियान के दौरान लगाए गए पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 9 सड़कों का निर्माण कार्य एफडीआर तकनीक से चल रहा है। इस पर सांसद ने निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा।
बीएसए से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि छात्र-छात्राओं को पुस्तक समय से प्राप्त हो जाय। घोसी सांसद राजीव राय ने जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा कि राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, रसड़ा में छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
बलिया सांसद सनातन पाण्डेय ने जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिस पर सीएमएस ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्र प्रेषित किया गया है।


अमृत योजना के अंतर्गत आवास विकास, चंद्रशेखर नगर एवं बहादुरपुर आवासीय कॉलोनी में बने तीनों पार्क के सुंदरीकरण के कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत कुल पात्र पाए गए 20395 आवासों के सापेक्ष 18551 आवासों का छत स्तर का जियो टैग किया गया है तथा 1844 आवासों का जियो टैग शेष हैं। बैठक में विधायक संग्राम सिंह यादव, विधायक जियाउद्दीन रिजवी, विधायक जयप्रकाश अंचल, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी विक्रान्तवीर, सीडीओ ओजस्वी राज, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी गण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed