फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The proposer can go with the candidate in the nomination

नामांकन में प्रत्याशी संग जा सकेंगे प्रस्तावक

Fri, 04 Feb 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The proposer can go with the candidate in the nomination
जिले में 10 फरवरी से शुरू होने वाले नामांकन की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। एडीएम, एसडीएम और चकबंदी न्यायालय में ही तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशी नामांकन करेंगे। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से सिर्फ प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों और अधिकारियों, कर्मचारियों को ही प्रवेश मिलेगा। सभी गतिविधियों की निगरानी सीसी कैमरे से की जाएगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र ज्ञानपुर, भदोही और औराई के लिए अंतिम चरण में सात मार्च को मतदान होगा। इसके लिए 10 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। 10 से 21 फरवरी तक नामांकन की पूरी प्रक्रिया होनी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि ज्ञानपुर विधानसभा का एसडीएम ज्ञानपुर, औराई का चकबंदी और भदोही का नामांकन एडीएम न्यायालय में होगा। राष्ट्रीय एवं राज्य के मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों को एक प्रस्तावक के साथ जाना होगा तो अन्य (निर्दल) प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के लिए 10 प्रस्तावक साथ ले जा सकेंगे। कलक्ट्रेट परिसर के सौ मीटर पहले ही चारों ओर बल्लियों की बैरिकेडिंग की गई है ताकि हर कोई अंदर प्रवेश न कर सके। वहीं नामांकन के दौरान हर समय वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।
विज्ञापन

दस फरवरी से कलेक्ट्रेट में बढ़ेगी गहमागहमी
ज्ञानपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि जिले में 10 फरवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। 10 से 17 फरवरी तक नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होगा। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 21 फरवरी को नाम वापसी और प्रतीक चिह्न आवंटन किया जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस हजार रुपये जमानत राशि जमा होगी
ज्ञानपुर। सामान्य और ओबीसी श्रेणी के प्रत्याशियों को नामांकन के दौरान दस हजार रुपये, जबकि एससी-एसटी श्रेणी के प्रत्याशियों को पांच हजार रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी। वहीं विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद जिन प्रत्याशियों को कुल वोटिंग का छठवां हिस्सा मत प्राप्त होते हैं, तो ऐसे प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed