फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One day's salary of the designated officer and PD DUDA withheld due to absence.

Bhadohi News: अनुपस्थित रहने पर अभिहीत अधिकारी और पीडी डूडा का रुका एक दिन का वेतन

Fri, 28 Aug 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
One day's salary of the designated officer and PD DUDA withheld due to absence.
कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कर व करेत्तर, स्टाफ मीटिंग व सीएम डैशबोर्ड राजस्व की बैठक कर समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि सीएम डैशबोर्ड राजस्व में 32 मदों व योजनाओं में जिले को ए श्रेणी प्राप्त हुआ है। उधर, बैठक में अनुपस्थित रहने पर अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा व पीडी डूडा का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सी व डी श्रेणी प्राप्त करने वाले विभागों के अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। आगाह किया कि अगले महीने प्रगति में सुधार नहीं लाने पर कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा के दौरान खनन विभाग द्वारा लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त न करने पर जिलाधिकारी ने जिला खान अधिकारी को शासनस्तर से निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि अंश निर्धारण में अभियान चलाकर आवेदनों का शत-प्रतिशत निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि दैवी आपदा से जो लोग बेघर हो गए हैं, उनका तहसीलवार समीक्षा करें और प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास के लिए मुख्य विकास अधिकारी को संस्तुति पत्र भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम लालगंज से कहा कि बिजली गिरने से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर वहां लाइटनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी एसडीएम को भू माफिया के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जाति प्रमाण पत्र व निर्विवाद उत्तराधिकार आवेदनों के संबंध में भी जरूरी निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली, स्टांप, आबकारी, विद्युत निगम, परिवहन सहित सभी विभागों की बिंदुवार समीक्षा की। कहा कि बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी कर शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर महेंद्र सिंह, चुनार अनेग सिंह, लालगंज अजीत कुमार, मड़िहान संतोष ओझा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed