फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The princes shouted at the collectorate, submitted a memorandum to the DM

कलेक्ट्रेट पर प्रधानों ने भरी हुंकार, सौंपा डीएम को ज्ञापन

Sat, 01 Oct 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The princes shouted at the collectorate, submitted a memorandum to the DM
कलेक्ट्रेट पर मांगो को लेकर विरोध जताते प्रधान संघ के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचे सैकड़ों प्रधानों ने विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। चेतावनी दिया कि उनकी मांगों पर ध्यान न दिया गया तो वह आंदोलन करेंगे। डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायत के बजट में 40 फीसदी तक कटौती कर जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत को दे दिया गया है। इससे गांव का विकास अवरूद्ध हो गया है, इसे वापस कराया जाए। मनरेगा का डीएससी ग्राम प्रधान के पास होना चाहिए, जबकि उसे एपीओ लेकर अपने पास रखते हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सामुदायिक शौचालय में काम करने वाली समूहों का मानदेय और कंप्यूटर ऑपरेटर के मानदेय ग्रामसभा के विकास में आने वाले धन से किया जाता है। इससे गांव के विकास में बजट की कमी होती है। मानदेय देने के लिए सरकार अलग से बजट भेजें, जिससे ग्राम सभा का विकास अवरुद्ध ना हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा है कि गांव का बेहतर विकास हो, लेकिन कुछ अधिकारियों की मनमानी से नियमों में बदलाव कर दिया जाता है। जिससे गांव का विकास प्रभावित होता है। उनकी मांगों पर ध्यान न दिया गया तो संगठन प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगा। इस मौके पर प्रधान रेखा देवी, राजेश पासी, देवी प्रसाद यादव, किरण देवी, सुरेश कुमार, संजय गौतम, मनोज कुमार मौर्य, अनीता देवी, मुन्ना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed