फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   the people enthusim for indipendence day

जश्न-ए-आजादी के लिए लोग उत्साहित

Mon, 15 Aug 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Mon, 15 Aug 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
the people enthusim for indipendence day
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दूकान पर तिरंगा झंडा खरीदते बच्चे।

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को रविवार की देर शाम तक अंतिम रूप दे  दिया गया। सोमवार को जिले की सरकारी और गैरसरकारी इमारतों के अलावा विभिन्न प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहरेगा। राष्ट्रीय महापर्व की पूर्व संध्या पर  बच्चों ने दूकानों पर तिरंगा झंडा खरीदा। कालीन  नगरी में जश्न-ए-आजादी की तैयारियों को लेकर रविवारको गजब का उत्साह  रहा। गली-नुक्कड़ और नगर की दूकानों पर तिरंगा झंडा और स्वतंत्रता दिवस के  सामान की बिक्री की धूम मची रही। उधर जिला  प्रशासन की बैठक में यह निर्देश दिया गया है कि सुबह आठ बजे से ध्वजारोहण किया जाएगा।

 स्कूल-कॉलेजों में भी स्वतंत्रता दिवस के आयोजन किए जाएंगे। ज्ञानपुर स्थित  जवाहर नवोदय विद्यालय से सुबह छह बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सुबह सात  बजे पाली बाजार से जिलाधिकारी कार्यालय तक क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया  जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जिला क्रीड़ा अधिकारी की ओर से किया जाएगा। आठ  बजे जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करेंगे। आठ बजकर 20 मिनट पर क्रॉस  कंट्री रेस के विजेताओं को जिलाधिकारी पुरस्कार वितरण करेंगे। 
विज्ञापन

 
साढ़े आठ  बजे जिलाधिकारी के हाथों जिला मुख्यालय पर पौधरोपण किया जाएगा। आठ बजकर 40  मिनट पर दी सेंट्रल बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी के हाथों  ध्वजारोहण किया जाएगा। नौ बजकर 10 मिनट पर वीएनजीआईसी से ज्ञान सरोवर तक  मानव श्रृंखला निकाली जाएगी। दस बजे जिला चिकित्सालय में फल वितरण और साढ़े दस बजे कारागार में कैदियों को फल वितरण किया जाएगा। 11 बजकर 15 मिनट पर सभी एसडीएम, तहसीलदार और विभागीय अधिकारी तहसील और संबंधित  कार्यालय परिसरों में पौधरोपण करेंगे। साढ़े 11 बजे केएनपीजी में जिला विद्यालय निरीक्षक पौधरोपण करेंगे। पौने 12 बजे डीआईओएस छात्रावास परिसर  में पौधे लगाएंगे। शाम पांच बजे से सात बजे तक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विद्यालयों में खेलकूद, वाद-विवाद प्रतियोगिता व कार्यक्रम डीआईओएस  और बीएसए की देखरेख में कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed