{"_id":"4b714e320039b4273bcd3e56c073b7e5","slug":"the-parties-reached-the-polling-centers-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, मतदान आज
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Fri, 09 Oct 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्हित किए गए 44 संवेदन और 36 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। पहले चरण में दो लाख 12 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जनपद में चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव में पहले चरण का मतदान शुक्रवार सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार सुबह से ही नेशनल इंटर कालेज भदोही से पोलिंग पार्टियां और पुलिसकर्मी मतदान केंद्रों के लिए रवाना होने लगे। पहले चरण के मतदान के लिए भदोही ब्लाक में 135 मतदान केंद्रों पर 397 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 44 संवेदनशील और 36 अति संवेदनशील केंद्र चिन्हित किए गए हैं। जिला पंचायत के लिए छह सीटों के लिए 146 और बीडीसी के 148 सीटों के लिए 987 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रचार थमने के बाद भी प्रत्याशी दबे पांव घर-घर जाकर जनसंपर्क करते रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश बिंदु ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए गए हैं। पीठासीन और मतदान अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया है।