Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Purchasing vehicles, jewelry, and utensils during Pushya Nakshatra

Bhadohi News: पुष्य नक्षत्र में गाड़ी, गहना और बर्तन की खरीदारी

Mon, 02 Nov 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Purchasing vehicles, jewelry, and utensils during Pushya Nakshatra
नगर के वाराणसी मोटर्स शोरूम में परिवार को कार की चाभी सौंपते संचालक। संवाद
जिले में रविवार को पुष्य नक्षत्र में लोगों ने बाइक, कार, स्वर्णाभूषण, चांदी के सिक्के, बर्तन, वाहन, समेत इलेक्ट्रानिक उत्पादों की जमकर खरीदारी की। नगर के होंडा शोरूम, रायल इनफील्ड शोरूम के साथ साथ मारूती कार शोरूम में वाहनों की आपूर्ति हुई। रविवार होने के बाद भी नगर के बाजार गुलजार रहे।
विज्ञापन

भदोही नगर के रजपूरा, मेन रोड, कटरा बाजार, स्टेशन रोड पर भारी चहल पहल देखने को मिली। इतना ही नहीं इस बार धनतेरस और दिवाली की खरीदारी कुछ बेहतर होने वाली है। मारूति शोरूम वाराणसी मोटर्स के प्रबंधक नुमान खान ने बताया कि अक्तूबर का त्योहारी सीजन बहुत बढ़िया रहा जिसमे हमने 65 वाहन बेचे। कहा कि आज पहली तारीख थी पुष्य नक्षत्र में पांच वाहनों की डिलिवरी दी गई। हीरो की 80, टीवीएस की 70, बुलेट की 3, होंडा की 15 दोपहिया वाहनों की आपूर्ति की गई। कनक ज्वेल्स के अरविंद गुप्ता ने बताया कि शुरुआत ही अच्छा रहा। पुष्य नक्षत्र के दिन ही नहीं आगे भी अच्छी खरीदारी के संकेत हैं।
विज्ञापन

--

क्या कहते हैं शोरूम संचालक--

गत वर्षों के मुकाबले अच्छी खरीदारी हो रही है। भारी संख्या मे लोग धनतेरस पर डिलिवरी के लिए बुकिंग कर रहे हैं। आगे खरीदारी का अच्छा संयोग बन रहा है। मनोज यादव, होंडा शोरूम (फोटो-36)
विज्ञापन
विज्ञापन

--

पुष्य नक्षत्र ने धनतेरस और दिवाली की खरीदारी की आस बधाई है। इसको लेकर हम अच्छी खरीदारी की उम्मीद मे हैं। त्योहारी सीजन अच्छा जा रहा है। पुनीत मेहरा रायल इनफील्ड शोरूम (फोटो-37)
--

त्योहारी सीजन में भारी संख्या में लोग रूफटाप सोलर एनर्जी लगवा रहे हैं। इसमे भारत और प्रदेश सरकार से मिल रही सब्सिडी लोगों की खरीदारी आसान कर रही है। अखिलेश मौर्य लुमिनस डिस्ट्रीब्युटर (फोटो-38)

--

पुष्य नक्षत्र में फर्नीचर, दुपहिया वाहनों की अच्छी खरीदारी की है। इससे आगे की खरीदारी की अच्छी आस बनी है। यह बाजार उत्साहवर्धक है। रूपधारी पाल फर्निचर डीलर (फोटो-39)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed