फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The nation cannot forget the contributions of Veer Abdul Hamid and Govind Ballabh: Wasim

देश नहीं भूल सकता वीर अब्दुल हमीद व गोविंद बल्लभ का योगदान : वसीम

Fri, 11 Sep 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The nation cannot forget the contributions of Veer Abdul Hamid and Govind Ballabh: Wasim
अमर शहीद अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि एवं गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर गोष्ठी में मौजुद पदा​धिकारी।
सुरियावां। कांग्रेस की ओर से अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर सुरियावां के शेखर आजाद नगर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में गोष्ठी का आयोजन हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद का जीवन देशभक्ति, साहस, त्याग और अदम्य वीरता की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता का मान बढ़ाया। उनकी शहादत देशवासियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। वहीं पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश और प्रदेश के निर्माण तक महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और राष्ट्रहित को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नाजिम अली, नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सुरियावां करन मौर्य ने भी संबोधित किया। मौके पर सुरेश गौतम, सुबुकतगीन अंसारी, त्रिलोकी नाथ बिंद, सुरेश चौहान, शमशीर अहमद रमाशंकर बिंद, राकेश पाल, विशाल गौतम आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed