फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The MP boosted the enthusiasm of 150 artisans by giving them toolkits.

Bhadohi News: सांसद ने 150 कारीगरों को टूलकिट देकर बढ़ाया उत्साह

Fri, 18 Sep 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The MP boosted the enthusiasm of 150 artisans by giving them toolkits.
कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यम स्थापित करने के लिए उद्यमी को चेक देते भाजपा सांसद डॉ. विनोद ​बिंद।
सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कारीगरों का सम्मान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने 150 कारीगरों को टूलकिट वितरित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों के हुनर को पहचान दे रही है। उन्हें प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से कारीगरों को अपने हुनर को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि कारीगरों को मिलने वाला टूलकिट उनके कार्य को सुगम बनाने के साथ ही उनकी आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने लाभार्थियों से योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इसके बाद ओडीओपी , सीएम युवा योजना के लाभार्थियों को लोन के डमी चेक भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed