फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The morale of the soldiers was boosted by taking out the Tricolor Yatra.

Bhadohi News: तिरंगा यात्रा निकालकर बढ़ाया सैनिकों का मनोबल

Tue, 12 Aug 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The morale of the soldiers was boosted by taking out the Tricolor Yatra.
नईबाजार विवेकानंद चौराहे से  भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा। स्रोतः भाजपा - फोटो : संवाद
भदोही। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को भदोही विधानसभा क्षेत्र के स्वामी विवेकानद चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शीतला माता मंदिर नई बाजार होकर नगर में भ्रमण के बाद समापन हुआ। यात्रा के दौरान मां भारती राष्ट्र के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि देश का विकास तभी संभव है, जब सारा देश एक होकर सीमा पर तैनात सैनिकों पर मनोबल बढ़ाए। हमारे ऐसे सैनिक हुए हैं, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा में अपनी जान को न्योछावर कर दिया। कहा कि यह तिरंगा यात्रा उन्हीं वीर शहीदों की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित की गई है। यही उनके शौर्य, परिश्रम, पराक्रम को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि हम इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से दुश्मनों को यह संदेश देना चाहते हैं कि भारत मां की ओर आंख उठाकर देखने वालों की आंखें निकाल ली जाएंगी। इस दौरान जन जन तक पहुंचकर लोगों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में जानकारी दी गई और इसके लिए भारत मां के सपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी गई। यात्रा में संयोजक लालता प्रसाद सोनकर, पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी, लालता प्रसाद सोनकर, वीरू शुक्ला, गोवर्धन राय, राकेश गुप्ता, अजय दुबे, प्रदीप यादव, शिव शंकर यादव, रविंद्र दुबे, गिरधारी, प्रियंका जायसवाल, चंद्रशेखर सिंह, अरविंद मौर्य, ओपी श्रीवास्तव, स्नेहलता श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed