फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The missing half of the city's power

पूरे दिन गायब रही आधे नगर की बिजली

Sat, 25 Jun 2016 01:24 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sat, 25 Jun 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
 बिजली की किल्लत से जिला मुख्यालय बदहाल है। ज्ञानपुर नगर के आधे हिस्से में शुक्रवार को पूरे दिन बिजली नहीं रही। बिजली विभाग काम कराने की बात कहकर पल्ला झाड़ता रहा और भीषण गर्मी में सैकड़ों की आबादी बिजली के लिए त्राहि-त्राहि करती रही। हैरत की बात यह है कि कभी तार-पोल लगाने और मरम्मत के नाम पर तो कभी ट्रांसफार्मर फुंकने के चलते पिछले लगभग दो महीने से नगर के इस हिस्से की बिजली दिन-दिन भर गायब रहती है। इससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन के 11 बजे के आसपास बिजली गुल हो गई। बताया गया कि जिला मुख्यालय रोड पर काम चल रहा है। इससे कुंवरगंज के अलावा सीजेएम कोर्ट, जिला पंचायत कार्यालय, गिरधरपुर, छोटा डीह, महेंद्र कटरा आदि इलाकों में शाम साढ़े सात बजे तक बिजली के दर्शन नहीं हुए थे। भीषण गर्मी में बेहाल लोग जहां पीने के पानी के लिए जुगत करते दिखे, वहीं पूरे दिन तमाम सरकारी और निजी कार्यालयों के काम भी प्रभावित हुए। इसको लेकर लोगों में गहरी नाराजगी दिखी। चिकित्सक डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि यह विभाग की उदासीनता है। लोगों की सहूलियत को देखते हुए मरम्मत के काम की अवधि निर्धारित की जानी चाहिए, लेकिन आम आदमी की समस्या से विभाग का कोई सरोकार नहीं रह गया है। अशोक कुमार दुबे ने कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली लचर है। शटडाउन और ब्रेकडाउन तो बहाना है। ईमानदारी से काम किया जाए तो उपभोक्ताओं को कोई समस्या न हो। काम 11 बजे से पहले किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed