फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The mercury reached 44.6 degrees in Bhadohi for the fourth consecutive day.

Bhadohi News: भदोही में लगातार चौथे दिन पारा 44.6 डिग्री पहुंचा

Fri, 14 Jun 2024 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached 44.6 degrees in Bhadohi for the fourth consecutive day.
ज्ञानपुर। जिले में मौसम की तल्खी बरकरार है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। सुबह होते ही सूर्यदेव आंखे तरेरना शुरू कर दे रहे हैं। जिले में बृहस्पतिवार का तापमान लगातार चौथे दिन 44.6 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। लोगों को प्रचंड गर्मी का एहसास हुआ। तीखी धूप से चेहरा झुलसने लगा। गर्मी से राहत मिलता नहीं दिख रही है। वहीं जिला चिकित्सालय में ओपीडी 700 के पार पहुंची गई। इसमें लू और डायरिया के मरीज अधिक हैं। इमरजेंसी में मरीज पटे पड़े रहे। जिन्हें जांच पड़ताल कर दवाई उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

गर्मी के मार से हर कोई बेहाल है। बीते चार दिनों से निरंतर तापमान 44 के पार है। पछुआ हवा धूप में बदन में सूई की तरह चुभ रही है। भीषण गर्मी का एहसास लोगों को होने लगा है। गर्मी से बचाव को लेकर लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। फिर भी निजात मिलती नहीं दिख रहा है। उमस भरी गर्मी इस कदर है कि देर रात तक लोगों को नींद नहीं आती है। छत से कमरे तक लोग चक्कर लगाते रहते हैं। पंखा भी गरम हवा फेंकने लगता है। वहीं जिला चिकित्सालय में ओपीडी सात सौ के पार रही। ज्यादातर मरीज पेट दर्द, कमजोरी, उल्टी, बुखार, सर्दी, जुकाम, बदन दर्द, जोड़ों का दर्द सहित विभिन्न बीमारी के मरीज पहुंचे। जिन्हें जांच पड़ताल कर दवा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


कोट

गर्मी के दिनों में ज्यादातर तरल पदार्थों का सेवन करें। छाछ, लस्सी, तरबूज, खरबूज, शिकंजी सहित खूब पानी पिएं। सेहत को लेकर हर कोई सजग रहे, धूप में कतई बाहर न निकले, जरुरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। सफर के दौरान रुमाल से सर मुंह को ढंक कर रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सुशील शुक्ला,फिजिशियन

कोट

अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 23 किमी घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। बताया 15 जून तक लू की स्थिति बनी रहेगी। 16 जून से तामपान में कमी आएगी। इसके बाद ही बारिश के बारिश के आसार बनेगा।


सर्वेश बरनवाल, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, बेजवां

इनसेट:

पशुओं को न बांधे धूप में:

ज्ञानपुर। मौसम की तल्खी से हर कोई परेशान है। ऐसे में पशुओं के सेहत को लेकर पशुपालकों को सजगता बेहद जरूरी है। पशु चिकित्सक विनोद कुमार यादव ने बताया कि गर्मी के मौसम में पशुओं को धूप में न बांधे, सुबह शाम स्नान कराएं, भूसा के साथ हरा चारा और पौष्टिक आहार खिलाएं। ताजा पानी पिलाएं, इससे पशुओं को दिक्कतें नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed