फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The mercury dropped three degrees Celsius

Bhadohi News: तीन डिग्री सेल्सियस गिरा पारा

Fri, 24 May 2024 03:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped three degrees Celsius
ज्ञानपुर। जिले में लगभग लगभग दो सप्ताह बाद गर्मी के तेवर में कमी आई है। बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती प्रभाव और अरब की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र और शेष अंडमान निकोबार में मानसून की अनुकूलतम स्थिति होने के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है।
विज्ञापन


जिले का अधिकतम तापमान इस सीजन के सबसे अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। दोपहर की तल्ख धूप के बाद शाम को उमस से लोग बेहाल हो जाते थे। हालांकि तीन दिनों से तापमान में गिरावट हो रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों को काफी हद तक राहत मिली। हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए धूप का असर जरूर रहा। शाम 6 बजे के बाद 17 किमी की रफ्तार से पूरवा हवा चली। इस बार मई में इस तरह का मौसम पहली बार देखा गया है। इस बीच बिजली गुल होने पर लोगों को परेशान होना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बुधवार को बंगाल की खाड़ी में पूर्व विकसित चक्रवाती प्रभाव, अरब की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र और शेष अंडमान निकोबार में मानसून की अनुकूलतम स्थिति होने के कारण भारत के पूर्वी राज्यों सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में पूरवा हवा का प्रभाव बढ़ा है। पश्चिमी राज्यों में पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इसके चलते जिले में बादलयुक्त मौसम होने के साथ बूंदाबांदी की स्थिति है। बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेलिसयस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed