फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The melodious strains of Kajri flowed at the Budhenath Temple; the venue resounded with applause.

Bhadohi News: बूढ़ेनाथ मंदिर में बही कजरी की रसधार, तालियों से गूंजा पंडाल

Sun, 13 Sep 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The melodious strains of Kajri flowed at the Budhenath Temple; the venue resounded with applause.
अभोली के पांडेपुर बूढ़े नाथ मंदिर पर कजरी गाती गायिका। संवाद
दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के पांडेपुर स्थित प्राचीन बूढ़ेनाथ मंदिर परिसर में शनिवार को कजरी का आयोजन किया गया। भादो महीने में बही कजरी की रसधार से लोग हर्षित हो उठे। लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

भारतीय किसान संयुक्त मजदूर यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। गायक रवि किशन और सोनी चंचल के बीच कजरी मुकाबला हुआ। इस दौरान एक से बढ़कर एक कजरी सुनाई गई। दोनों कलाकारों ने अपनी-अपनी गायकी से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोनी चंचल ने भगवान शंकर और माता पार्वती की गाथा प्रस्तुत की। वहीं रवि किशन ने राजा भरथरी की कहानी को लोकगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। यूनियन के पूर्वांचल प्रभारी सालिक राम यादव, श्याम धर यादव, मनी यादव, मीरा देवी, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed