फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The market rose brightly, social distancing telegram

बाजार में बढ़ी रौनक, सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार

Fri, 08 May 2020 05:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
The market rose brightly, social distancing telegram
दुर्गागंज बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र के बाहर जुटी भीड़। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/ दुर्गागंज। लॉकडाउन के तीसरे चरण में राहत मिली तो बाजार की रौनक लौट आई। लापरवाही में सोशल डिस्टेंसिंग की कड़ी तार-तार हो रही है। अस्पताल, ग्राहक सेवा केंद्र, शराब की दुकानों से लेकर बैंकों में उमड़ रही भीड़ ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। समय रहते ध्यान न दिया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति काफी विकट हो सकती है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी को लेकर डेढ़ माह से देश लॉकडाउन में है। तीसरे चरण में शर्तों संग दुकान खोलने की अनुमति मिली। व्यापारियों की ओर से दुकानें खोली गई, लेकिन शर्तों का पालन होता नहीं दिख रहा है। ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, सुरियावां, चौरी, दुर्गागंज, जंगीगंज समेत अन्य बाजारों की दुकानों, बैंकों और ग्राहक सेवा केंद्र पर कोई भी गृह मंत्रालय के गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहा है। इससे अस्पताल भी अछूते नहीं रहे। जिला अस्पताल ज्ञानपुर, सीएचसी गोपीगंज संग अन्य अस्पतालों में भी एक मीटर की दूरी नहीं रखी गई। दिन भर बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रहीं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के गोमती ग्रामीण बैंक, गोपीगंज के पश्चिम मोहाल, खड़हट्टी मोहाल में तो स्थिति काफी विकट दिखी। जिले में भले ही पॉजिटिव मिले दो रोगी अस्पतालों में आइसोलेट हैं, लेकिन मुंबई समेत विभिन्न प्रांतों से आ रहे प्रवासी भी समस्या बढ़ाएंगे। प्रशासन समय रहते नहीं चेता तो ऑरेंज जोन से रेड जाने में जिले को आने में अधिक समय नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्तों पर मिली छूट
ज्ञानपुर। ऑरेंज जोन में शासन ने ओपीडी और चिकित्सा क्लीनिकों को खोलने की अनुमति इस शर्त पर दी है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही बचाव के लिए सुरक्षा सावधानियों को अपनाएंगे। इसके साथ ही सीएमओ की ओर से गठित समिति की संस्तुतियों संग गाइड लाइन का पालन करेंगे, हालांकि कहीं भी इसका पालन होता नहीं दिख रहा।

पैसे के लेनदेन के लिए घर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। पुलिस इसका पालन करा रही है लेकिन आम जन को भी सहयोग करने की जरूरत है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस महकमे को निर्देशित किया गया है।
शैलेेंद्र मिश्र, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed