{"_id":"69b3152ba6f211f2f104ca8b","slug":"the-joint-director-saw-the-reality-of-the-district-hospital-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-140181-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जॉइंट डाॅयरेक्टर ने देखी जिला अस्पताल की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जॉइंट डाॅयरेक्टर ने देखी जिला अस्पताल की हकीकत
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते ज्वाइन डायरेक्टर लखऊन डॉ. अजय प्रताप सिंह। संवाद
- फोटो : 1
ज्ञानपुर। जॉइंट डॉयरेक्टर डॉ. अजय प्रताप सिंह बृहस्पतिवार को टीम के साथ जिले के गोपीगंज, चकटोडर, जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने इन स्वास्थ्य केंद्रों पर मैनपॉवर, इंफ्रास्ट्रैक्टर, दवाओं की उपलब्धता सहित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करके रिपोर्ट तैयार की।
यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसी के आधार पर अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार होगा। डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष दूबे ने बताया कि लखनऊ से आई टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकटोडर और महराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर का निरीक्षण कराया। टीम ने जिला अस्पताल में इमरजेंसी भवन, लेबर कक्ष, ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इमरजेंसी में मरीज, तीमारदारों से बातचीत करके यहां के सुविधाओं की जानकारी ली। यहां कम संसाधनों के बीच बेहतर व्यवस्था देखकर टीम ने अस्पताल प्रशासन के कार्यों की सराहना किया। सीएमएस डॉ. अजय तिवारी ने बताया कि रोजाना औसतन 900 के करीब ओपीडी होती है।
अस्पताल में मैनपॉवर की कमी है। दवाओं की उपलब्धता शत-प्रतिशत है। मरीजों को दवाएं मिलती है। इस मौके पर डॉ. अजय तिवारी, डॉ. आशीष दूबे, सौम्या मिश्रा, अंबुज दूबे आदि मौजूद रहे।