फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The imagination of society is incomplete without women

Bhadohi News: महिलाओं के बिना समाज की कल्पना अधूरी

Sun, 09 Mar 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The imagination of society is incomplete without women
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को जिले में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज की कल्पना अधूरी है।
विज्ञापन

आदर्श विद्यालय जोरईं परिसर में मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 51 कन्याओं का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तीकरण को समाज की जरूरत के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने एक सभ्य समाज में महिला की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि केवल महिलाएं ही समाज को आगे ले जाकर पूर्णता प्रदान कर सकती हैं। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने महिला शिक्षा की महत्ता और समाज में उसके प्रभाव पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

प्रभारी महिला थाना सीमा सिंह ने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव उनके साथ खड़ी हैं। स्कूल की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस दौरान 25 महिला शिक्षकों समेत 150 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया, सूचना अधिकारी पंकज कुमार, बीईओ मनोज सिंह, यशवंत सिंह, वेद प्रकाश यादव, राजकुमार गुप्ता आदि रहे। कंपोजिट विद्यालय भुलईपुर में छात्राओं की तरफ से प्रेरणादाई महिलाओं के जीवन पर पोस्टर, निबंध एवं भाषणों का प्रस्तुतीकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आशीष सिंह, संजय कुमार कुशवाहा, अजय कुमार सिंह, चंद्रभूषण, सूर्य भूषण पटेल आदि रहे। दयावंती पुंज डिग्री कॉलेज, सीतामढ़ी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चित्रकला, भाषण, प्रश्नोत्तरी, लघु नाटक मंचन का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से महिलाओं की ताकत, संघर्ष और सफलता को व्यक्त करने का प्रयास किया।
प्राचार्या डॉ. अंजलि सिंह ने महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि जब एक नारी शिक्षित होती है, तो वह न केवल स्वयं के भविष्य को संवारती है, बल्कि परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी ज्ञान और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है। इस मौके पर डॉ. प्रतिभा सिंह आदि रहीं।

---------
मातृशक्ति को स्वावलंबी बना रही सरकार : पटेल
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बीपीएमजी पब्लिक स्कूल अशोकनगर में भाजपा की ओर से महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने महिलाओं को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। सरकार मातृशक्ति को स्वावलंबी बनाने के लिए हमेशा अग्रसर रही है। कल्याणकारी योजनाओं से उनको समृद्ध बना रही है। जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने बताया कि संसद में भी महिलाओं के लिए कानून पारित किया गया। अब उनकी भागीदारी अधिक रहेगी। सांसद डॉ. विनोद बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने भी महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर राजलक्ष्मी मंंदा, पूनम देवी, उर्मिला देवी, चेयरमैन विनय चौरसिया, स्वरूप बिंद, सीता देवी, अनारा देवी, चंपा देवी, शिखा शास्त्री, संजू देवी, नगीना आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed