फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The High Court judge has inspected construction court

निर्माणाधीन कोर्ट का हाईकोर्ट के जज ने किया निरीक्षण

Wed, 12 Aug 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Wed, 12 Aug 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
The High Court judge has inspected construction court
 डेढ़ घंटे से अधिक समय तक एक-एक भवन की बारीकियों से जांच की।
विज्ञापन

80 फीसदी तक तैयार हो चुके कोर्ट कक्षों की लंबाई-चौड़ाई की नापजोख कराई। कुछ स्थानों पर टाइल्स तिरछी होने पर नाराजगी जताई।

मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे हाईकोर्ट के जज जितेंद्र कुमार सिंह, जिला जज ओम प्रकाश अग्रवाल निर्माणाधीन न्यायालय का अवलोकन करने पहुंचे।
 न्यायिक अधिकारियों के पहुंचते ही कार्यदायी संस्था के अफसरों और ठेकेदारों में खलबली मच गई। न्यायिक अधिकारी ने एक तरफ से बन रहे भवनों का अवलोकन किया और नापजोख कराई।
कार्यदायी संस्था के अफसरों से काम में तेजी लाने के लिए निर्देश दिया। न्यायिक अधिकारी के पूछने पर कार्यदायी संस्था के अफसरों ने बताया कि जनवरी 2016 तक सात ब्लाक तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर फर्श के टाइल्स सही स्थिति में नहीं लगे थे जिसको लेकर अफसरों को सही कराने को निर्देश दिया।
इस मौके पर उ. प्र. राजकीय निर्माण निगम के राजेश राय, एके श्रीवास्तव, एआर मिश्रा के अलावा डिबाए के अध्यक्ष सुधाकर पांडेय, सुशील चौबे, कोतवाल ज्ञानपुर प्रमोद त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि 36.82 करोड़ की लागत से बन रहे जिला न्यायालय के भवन का निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम करा रही है। कार्यदायी संस्था का कामकाज देख रहे अजय शर्मा ने बताया कि 24 जुलाई 2013 से निर्माण शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed