फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The heritage of the carpet city will be showcased at the Bhadohi festival

Bhadohi News: भदोही महोत्सव में दिखेगी कालीन नगरी के विरासत की झलक

Sat, 18 Apr 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The heritage of the carpet city will be showcased at the Bhadohi festival
ज्ञानपुर।
विज्ञापन

जनपद में मई में होने वाले भदोही महोत्सव की तैयारी तेज हो गई है। बृहस्पतिवार की शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन को भव्य बनाने पर चर्चा की गई। विभागों को सफल बनने की जिम्मेदारी दी गई। डीएम शैलेष कुमार ने बताया कि विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में 15 से 17 मई तक तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भदोही महोत्सव को केवल औपचारिक कार्यक्रम के रूप में न लेकर इसे जन उत्सव के रूप में मनाया जाए, इसमें जिले की सांस्कृतिक विरासत, परंपराएं, स्थानीय कला, शिल्प, खान-पान और विकास यात्रा की झलक देखने को मिले। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से जनपद की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अवसर है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। नगर निकाय को आयोजन स्थल की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सजावट की जिम्मेदारी सौंपी गई। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग को छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा व्यवस्था एवं प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई। डीएम ने सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वारों का निर्धारण, पार्किंग की समुचित व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल, एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed