Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Governor will visit KNU for the first time today and will stay for 3 hours and 45 minutes.

Bhadohi News: आज पहली बार केएनयू आएंगी राज्यपाल, पौने 4 घंटे तक रहेंगी

Mon, 02 Nov 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The Governor will visit KNU for the first time today and will stay for 3 hours and 45 minutes.
काशी नरेश विश्वविद्यालय की कुलाधिपति प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को जिले में आएंगी।
विज्ञापन

वे पहली बार काशी नरेश विश्वविद्यालय ज्ञानपुर जाएंगी और अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। प्रोटोकॉल के अनुसार राज्यपाल सुबह 8:40 बजे राजकीय हेलिकॉप्टर से भदोही के लिए उड़ान भरेंगी। उनका आगमन सुबह 9:45 बजे पुलिस लाइन ज्ञानपुर हेलिपैड पर होगा।
वहां से वे कार से सुबह 9:55 बजे काशी नरेश विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। विश्वविद्यालय में सुबह 10:00 बजे से 01:25 बजे तक राज्यपाल रहेंगी। दोपहर 01:25 बजे वे विश्वविद्यालय से पुलिस लाइन हेलिपैड के लिए प्रस्थान करेंगी। प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर दीप्ति वर्मा को लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

विंध्याचल मंडलायुक्त राजेश प्रकाश और डीआईजी पूनम ने रविवार को काशी नरेश विश्वविद्यालय में पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने काशी नरेश विश्वविद्यालय परिसर और पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम शैलेश कुमार व एसपी अभिनव त्यागी मौजूद भी रहे।
दोनों अधिकारियों ने राज्यपाल के आगमन से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर दिया।
कहा कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और दुरुस्त होनी चाहिए ताकि कोई असुविधा न हो।
उन्होंने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत ज्ञानपुर और जिला पंचायत राज अधिकारी को विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने को कहा। काशी नरेश विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को परिसर और संबंधित मार्गों की मरम्मत प्राथमिकता से कराने को कहा। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां भी समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कुलपति प्रो.उमा श्रीवास्तव ने बताया कि कुलाधिपति का पूरा कार्यक्रम शैक्षणिक है। विश्वविद्यालय बनने के बाद यह उनका पहला दौरा है। ऐसे में विश्वविद्यालय के आगामी योजनाओं को लेकर भी बैठक कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed