Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The four brothers embraced, and the eyes of those present filled with tears

Bhadohi News: चारों भाई मिले गले, सजल हुए लोगों के नयन

Sat, 14 Nov 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The four brothers embraced, and the eyes of those present filled with tears
ऊंज के भरत मिलाप में गले मिलने के बाद खड़े चारो भाई। संवाद
ऊंज। डीघ ब्लॉक के सुभाष नगर बाजार में बृहस्पतिवार की रात भरत मिलाप संपन्न हुआ। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न जैसे ही गले मिले तो उपस्थित लोगों के नयन सजल हो गए। हजारों श्रद्धालुओं ने इस भावुक क्षण को अपनी आंखों से देखा। चारों भाइयों के मिलन से पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। भरत मिलाप का यह दृश्य इतना मार्मिक था कि कई श्रद्धालुओं की आंखें भर आईं।
विज्ञापन

14 वर्ष के वनवास के बाद श्रीराम अयोध्या लौटे। भरत ने चरण पादुका लेकर उनका स्वागत किया। भरत श्रीराम के चरणों में गिर पड़े और श्रीराम ने उन्हें गले लगा लिया। इस दृश्य को देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम का उद्घाटन समाज सेवी ब्रह्मदेव शुक्ला उर्फ तूफानी ने फीता काटकर किया। वहीं महिलाओं ने गृहस्थी के सामान खरीदे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी चक्रमण करते रहे। सुनील मिश्रा, महेंद्र सिंह राजन, विनोद मिश्रा, टिंकू शुक्ला, राजकुमार बिंद ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के संस्थापक कैलाश नारायण सिंह और अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed