{"_id":"6af7695f6ede93a5060a9657","slug":"pharmacists-protest-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-151344-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: फार्मासिस्टों का प्रदर्शन, पदनाम बदलने और वेतन बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: फार्मासिस्टों का प्रदर्शन, पदनाम बदलने और वेतन बढ़ाने की मांग
मांगों को लेकर एमएसडी स्टोर के सामने प्रदर्शन करते डिपिए के पदाधिकारी। स्रोत संगठन
Link Copied
ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में एमएसडी स्टोर के सामने शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन (डिपिए) के पदाधिकारी अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएमओ डॉ. ओपी शुक्ला को पत्रक सौंपा गया। चेतावनी दिया कि यदि मांगें नहीं पूरी हुई तो 20 नवंबर को लखनऊ में आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संगठन के के अध्यक्ष अमित प्रजापति ने बताया कि उत्तर प्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
इसमें जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला चिकित्सालय, सौ शय्या अस्पताल के फार्मासिस्ट शामिल हुए। काम प्रभावित न हो, इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों से एक-एक फार्मासिस्ट आए। धरने में उपस्थित सदस्यों ने शासन और स्वास्थ्य महानिदेशालय की उदासीनता पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 20 नवंबर को लखनऊ में आंदोलन करेंगे। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2005 के बाद नियुक्त फार्मासिस्टों की स्थायी वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग की गई। धरना में विक्रांत यादव, दिनेश भारती, सत्य प्रकाश सिंह, राकेश बिंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।