{"_id":"64cfec40fda010cefd0674a4","slug":"the-dream-of-the-desired-school-will-be-broken-the-deployment-of-teachers-will-be-online-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-1600-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मनचाहे स्कूल का टूटेगा सपना, ऑनलाइन होगी शिक्षकों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मनचाहे स्कूल का टूटेगा सपना, ऑनलाइन होगी शिक्षकों की तैनाती
विज्ञापन
अंतर जनपदीय तबादले के तहत जिले में आने वाले 122 शिक्षकों को नई तैनाती पर अपने मनचाहे स्कूल नहीं मिल सकेंगे। तैनाती की प्रक्रिया भी ऑनलाइन होगी। ऐसे में कई शिक्षकों को घर से नजदीक तबादले की आस थी, वो टूट जाएगी। फिलहाल शिक्षा विभाग ने स्थानांतरित शिक्षकों को अस्थायी तौर पर स्कूल का आवंटन कर पढ़ाने के लिए भेजा है। हर रोज उनकी सेल्फी भी मंगाई जा रही है। अब निदेशालय का पत्र आने पर विभाग स्थायी रूप से स्कूल आवंटन की प्रक्रिया में जुट गया है।
जिले में संचालित 891 परिषदीय स्कूलों में कई स्कूल एकल और दो शिक्षकों के भरोसे ही संचालित हैं। सालों के इंतजार के बाद अंतर जनपदीय तबादले की प्रक्रिया पूरी हुई है। इसके तहत जिले से 535 शिक्षकों के तबादले हुए, जबकि 122 शिक्षक गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। उन्हें अभी स्कूल आवंटित नहीं किए गए हैं। नए जनपद में तैनाती पाने वाले इन शिक्षक-शिक्षिकाओं को मनपसंद स्कूल नहीं मिलेगा। जिन स्कूलों में शिक्षकों की आवश्यकता है, उनकी सूची शासन से जारी होगी और ऑनलाइन काउंसिलिंग में ही शिक्षकों को स्कूल का चयन करना होगा। जनपद में तैनाती के लिए परेशान शिक्षक-शिक्षिकाएं घर से नजदीकी या फिर नगरीय इलाकों के मनपसंद स्कूलों में तैनाती के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं, लेकिन सारी व्यवस्था आनलाइन होने से उनकी मेहनत सफल नहीं होगी। अधिकांश शिक्षकों ने अपने घर के करीब स्कूलों की सूची भी तैयार कर ली है, जिसमें वह तैनाती चाह रहे हैं। तैनाती ऑनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर की जाएगी। किस स्कूल में शिक्षकों की तैनाती होनी है, उन स्कूलों की सूची भी निदेशक कार्यालय से जारी होगी। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि स्थानांतरित शिक्षकों की रिलीविंग व ज्वाइनिंग शासन के निर्देशों के अनुसार की गई है। पोर्टल पर दर्ज आंकड़ोंं के अनुसार जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, उसके लिए ही शिक्षक-शिक्षिका आवेदन करेंगे। इसमें दिव्यांगों, महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी। शासन स्तर से ही काउंसिलिंग के बाद स्कूल पर तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक पोर्टल पर शिक्षक-शिक्षिकाओं के नाम दिखने लगेंगे। 18 अगस्त को स्कूल का आवंटन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यालय पर भीड़ न हो इसलिए शिक्षकों को अस्थायी रूप से स्कूल आवंटित कर वहां पढ़ाने के लिए भेजा गया है। उनकी उपस्थिति जांचने के लिए हर रोज सेल्फी भी मंगाई जा रही है।