फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The district will get two new buses from the Transport Corporation

परिवहन निगम से जिले को मिलेंगी दो नई बसें

Tue, 10 May 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The district will get two new buses from the Transport Corporation
लगभग 14 वर्ष से बदहाली का सामना कर रहे रोडवेज बस स्टेशन के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। परिवहन निगम ने दो और नई बसों की सुविधा देकर यात्रियों को डग्गामार वाहनों की समस्या से मुक्ति दिलाने खाका तैयार कर लिया है। अभी तक निगम की एकमात्र बस सुबह-शाम ज्ञानपुर से वाराणसी का चक्कर लगा रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में परिवहन मंत्री रहे रामअचल राजभर ने दुर्गागंज रोड के किनारे ज्ञानपुर में करोड़ों की लागत से बनकर तैयार बस स्टेशन का लोकार्पण किया था। एक माह तक लगभग 12-13 बसें प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, सुरियावां, भदोही, सीतामढ़ी तक चलीं। रखरखाव के प्रति बरती गई उदासीनता का परिणाम हुआ कि मात्र एक बस ज्ञानपुर से वाराणसी तक सुबह-शाम चक्कर लगा रही है। बस स्टेशन की हालत यह है कि मुख्य गेट अतिक्रमण की जद में है। परिसर गंदगी से पट चुका है। एआरएम वाराणसी कैंट डिपो डीएस सिंह का कहना है कि स्थिति में सुधार लाया जा रहा है। दो नई बसों को चलाने का खाका तैयार कर परमिट के लिए एआरटीओ को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed