{"_id":"570d55074f1c1bbe114a6ba1","slug":"the-court-sent-to-jail-accused-of-flirting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट ने छेड़खानी के आरोपी को भेजा जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट ने छेड़खानी के आरोपी को भेजा जेल
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Wed, 13 Apr 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही के पालिका कार्यालय के सामने युवती से छेड़खानी करने के आरोपी और भदोही विधायक जाहिद बेग के भतीजे को मंगलवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। इससे पूर्व उसे एसीजेएम परवेज के न्यायालय में पेश किया गया था। सोमवार की रात पुलिस ने उसे नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया था।
गत शुक्रवार की शाम नौकरीपेशा एक युवती से आरोपी शादाब बेग ने छेड़खानी की थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया था, लेकिन तीन दिनों तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही थी। सोमवार की शाम विधायक जाहिद बेग के मुंबई से लौटते ही पुलिस ने उसे नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जहां चौरी से उसकी गिरफ्तारी का दावा कर रही थी वहीं चर्चा रही कि विधायक ने खुद ही उसे पुलिस के सुपुर्द कराया था। मंगलवार को दोपहर में आरोपी को एसीजेएम की अदालत में पेश किया गया। उन्होंने पुलिस अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया।