फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The commission wrote a letter to the DM for recovery from the bank manager

Bhadohi News: बैंक मैनेजर से वसूली को आयोग ने डीएम को लिखा पत्र

Wed, 23 Oct 2024 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
The commission wrote a letter to the DM for recovery from the bank manager
ज्ञानपुर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने आदेश के अनुपालन न करने पर मुंबई बांद्रा उपनगर के डीएम को वसूली आदेश भेजा है। आयोग ने 12 प्रतिशत ब्याज के साथ 5 लाख छह हजार रुपये विपक्षी एचडीएफसी बैंक, शाखा बांद्रा ईस्ट कलानगर नीयर कलेक्टर्स आफिस बांद्रा ईस्ट मुंबई से वसूली कर 22 नवंबर तक अदालत को भेजने को कहा है।
विज्ञापन

आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि ज्ञानपुर तहसील के बनकट उपरवार निवासी राम कैलाश तिवारी ने 27 मार्च 2023 को परिवाद दाखिल कर आरोप लगाया था कि विपक्षी एचडीएफसी बैंक से उसका पुत्र अभिषेक तिवारी डेबिट कार्डधारक है। उसकी 26 जुलाई 2021 को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शर्ताें के मुताबिक क्रेडिट कार्ड पर पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा देय है। इसके लिए उन्होंने काफी भागदौड़ की पर बैंक ने क्लेम की धनराशि नहीं दी। अदालत की ओर से नोटिस जारी होने के उपरांत भी विपक्षी की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ। आयोग ने 30 दिसंबर 2022 से 12 प्रतिशत ब्याज के साथ दो माह के भीतर 5 लाख छह हजार रुपये अदायगी करने को छह जून को निर्णय दिया था। आदेश का पालन न करने पर परिवादी ने आयोग में अवमानना याचिका दाखिल की। इस पर आयोग के अध्यक्ष संजय कुमार डे ने डीएम बांद्रा उपनगर मुंबई को वसूली आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed