{"_id":"61fc17716506bd5ca227224c","slug":"the-challenge-will-be-to-purchase-45-percent-paddy-in-twenty-days-bhadohi-news-vns6368169136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दम तोड़ने लगी खरीद, 20 दिन में 45 फीसदी खरीदना चुनौतीपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दम तोड़ने लगी खरीद, 20 दिन में 45 फीसदी खरीदना चुनौतीपूर्ण
विज्ञापन
ज्ञानपुर के रोही धान क्रय केंद्र पर ठप खरीद। संवाद
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में इस बार धान की जबरदस्त पैदावार हुई है लेकिन गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष धान की खरीद कमजोर है। धान की खरीद शुरू हुए तीन महीने बीत गए लेकिन महज 54 फीसदी ही खरीद हो सकी है। अब शेष बचे 20 दिन में 45 फीसदी धान की खरीद करना अधिकारियों के लिए चुनौतीपूर्ण है। यह चुनौती इसलिए भी है कि कई केंद्रों पर खरीद डगमगाने लगी है। लक्ष्य पूर्ण न होने का आभास अधिकारियों को भी हो गया है। इसलिए लक्ष्य कम करने के लिए भी पत्र भेजा गया है।
जिले में करीब ढाई लाख किसानों में से हर साल 30 हजार के करीब किसान धान की खेती करते हैं। इनमें से 22 से 25 हजार किसान धान सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचते भी हैं। इस बार एक नवंबर से जिले में कुल 43 केंद्रों पर धान की खरीद शुरू कराई गई। विभागीय आकड़ों में तो सभी केंद्र चल रहे हैं, लेकिन कई केंद्रों पर उठान न होने के कारण खरीद प्रभावित है। ऊंज क्षेत्र के रोही में बने धान खरीद केंद्र पर गोदाम भरा हुआ है। इससे करीब एक सप्ताह से खरीद बंद है। यहां के प्रभारी को दो जगह का चार्ज मिल है। प्रभारी कमलेश निषाद ने बताया कि जब उठान होगी तो खरीद कराई जाएगी। पहले भी सुरियावां क्षेत्र के दो-तीन केंद्रों पर खरीद लड़खड़ा चुकी है।
-
12 हजार किसानों से हुई 65 हजार टन खरीद
डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह के अनुसार जिले के 43 केंद्रों पर अब तक 12 हजार किसानों से 65 हजार 581 टन धान की खरीद हो चुकी है, जबकि एक लाख 20 हजार 900 टन का लक्ष्य है। इस तरह से 54 फीसदी खरीद हुई है। करीब 90 फीसदी किसानों का भुगतान हो चुका है, वहीं 65 फीसदी उठान का दावा किया जा रहा है। धान की खरीद 28 फरवरी तक होनी है। इस तरह से देखें तो अब 25 दिन शेष बचे हैं और उसमें चार रविवार, एक वसंत पंचमी मिलाकर पांच अवकाश हैं। यानी 20 दिन खरीद होगी। इस तरह से 20 दिन में 45 फीसदी खरीद करनी है।
विज्ञापन
-
83 हजार टन लक्ष्य करने का भेजा पत्र
धान खरीद का लक्ष्य पूर्ण न होता देख रिवाइज लक्ष्य के लिए पत्र भेजा गया है। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि 83 हजार टन खरीद लक्ष्य के लिए पत्र भेजा गया है। जो शेष पांच हजार किसान बचे हैं उनसे खरीद कर ली जाएगी। बीते वर्ष करीब 22 हजार किसानों से एक लाख टन से ज्यादा खरीद हुई थी।