फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The brick - kiln workers freed 22

The brick - kiln workers freed 22

Wed, 08 Apr 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Wed, 08 Apr 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
The brick - kiln workers freed 22
 डीएम के आदेश पर भदोही के एसडीएम और सीओ के साथ पहुंची फोर्स ने अफसरों और 22 मजदूरों को मुक्त कराया। मजदूरों का आरोप है कि भट्ठा मालिक मजदूरी और भोजन नहीं देता था। विरोध करने पर पिटाई भी करता था।
विज्ञापन



 कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं के शिकायत करने पर मंगलवार शाम चार बजे सहायक श्रमायुक्त आरके श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एमएल पाल, नायब तहसीलदार भदोही विवेकानंद मिश्रा, एसओ सुरियावां जितेंद्र कुमार सिंह पूरे मनोहर गांव में ईंट भट्ठे पर पहुंचे।
विज्ञापन


 आरोप के अनुसार भट्ठा संचालक और उसके सहयोगियों ने असलहा लहराते हुए अफसरों को बंधक बना लिया। टीम के लोगों ने डीएम को जानकारी दी।

 डीएम के निर्देश पर एसडीएम भदोही उमाकांत त्रिपाठी, सीओ भदोही अयोध्या प्रसाद, कोतवाली प्रभारी भदोही अजय कुमार श्रीवास्तव, दुर्गागंज थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंचे। इस पर भट्ठा मालिक और उनके सहयोगी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 टीम ने छत्तीसगढ़ के जहांगीर चापा जिले के आकाश, रघुनाथ, गंगाराम, सुखदेव, रवि कुमार, अजय, दिनेश, सोहन, शशिकर, तिलेश्वर, नंद कुमार, सुखदेव, केसर, शशिलता, वासदेव, संतराम सहित 22 मजदूरों को मुक्त कराया।


भट्ठे के अभिलेख कब्जे में ले लिए। टीम मजदूरों को सुरियावां थाने ले आई। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। उधर, मजदूरों का आरोप है कि भट्ठा मालिक उनको तीन माह से मजदूरी नहीं दे रहा था। विरोध करने पर पिटाई होती थी। एक वक्त ही खाना दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed