फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The body of a young man was found in a well causing a sensation in the village

Bhadohi News : कुएं में मिली युवक की लाश, गांव में सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुटी

Sun, 23 Feb 2025 04:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 23 Feb 2025 04:47 PM IST
सार

देर रात घर से निकले युवक का शव सुबह कुएं से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे की हालत में कुएं में गिर गया होगा। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन
The body of a young man was found in a well causing a sensation in the village
कुएं में गिरने से युवक की मौत, पुलिस कर रही जांच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के भभौरा गांव के मुस्लिम बस्ती से कुछ दूर एक युवक कुएं में गिर गया। दलदल युक्त कुएं गिरने से युवक की मौत हो गई। वह रात से गायब था। सुबह पुलिस ने कुएं में शव मिलने की जानकारी होने पर शव बाहर निकाला तो उसकी पहचान हो सकी।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के भभौंरा निवासी नसीम पुत्र नन्हे (35) शनिवार की देर रात घर से गायब था। परिजनों के अनुसार शनिवार की देर शाम वह घर से शौच के लिए निकला था। सुबह परिजनों को सूचना मिली कि घर से कुछ दूर कुएं में एक व्यक्ति गिरा हुआ है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर औराई पुलिस पहुंची और कुएं में गिरे युवक को बाहर निकाला।
विज्ञापन


युवक की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान नसीम के रूप में की। बताया जाता है कि नसीम इसके पहले भी कुएं में कूद चुका है, लेकिन संयोग से वह बच गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार कुएं में पानी नहीं था। कुआं दलदल युक्त हो गया था और उसमें कचरा भरा हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक नशे का आदि था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में कुएं में गिर गया होगा और दलदल में फंसने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास दो लड़की और एक लड़का है। दोनों अभी छोटे हैं। पत्नी मंजू निशा का रो-रोकर बुरा हाल है।


जा चुकी है कई जानें, ढंकने की उठ रही मांग
जिस कुएं में नसीम की मौत हुई है। उसमें इसके पहले भी लगभग पांच से छह लोगों की जानें जा चुकी है। अब तो लोग रात के अलावा दिन में भी कुएं के आसपास भटकने से डरते हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार इसे ढ़ंकने की मांग की। गांव के ही धर्मेंद्र कुमार मिश्रा पप्पू ने बताया कि कुआं मुस्लिम बस्ती से कुछ दूर सुनसान इलाके में है।


कुएं का कोई उपयोग भी नहीं होता। कुएं में पानी भी नहीं है, केवल दलदल बना हुआ है। लोग आसपास का खेतों का कचरा भी उसी में फेंक देते हैं। कई बार उसे ढ़ंकने को कहा गया, लेकिन किंतु इसे ढका नहीं गया। मांग किया कि इसे ढक दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed