{"_id":"603f80488ebc3ee971693924","slug":"the-body-of-a-woman-found-hanging-with-the-help-of-a-trap-bhadohi-news-vns577769812","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे के सहारे लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे के सहारे लटकता मिला महिला का शव
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के घमहापुर मोहल्ले में बीती रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में उसका शव फंदे से लटकते हुए मिला। विवाहिता के पति के अनुसार रात उसकी पत्नी से कहासुनी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हालांकि मामले को आत्महत्या माल कर चल रही है लेकिन साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी उसे इंतजार है। विवाहिता के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
मोहल्ले के रसीद उर्फ गुड्डू का विवाह वर्ष 2003 में भटौली घाट (मीरजापुर) निवासी स्व. खलील अहमद की पुत्री मदीना बेगम से हुई थी। दोनों के दो बेटे व एक बेटी हैं। बड़ा पुत्र 12 वर्ष का है जबकि बेटी अभी केवल एक वर्ष की है। पति ने बताया कि रात हम लोगों ने भोजन किए जिसके बाद मामूली कहासुनी हुई थी। वह ऐसा कदम उठा लेगी ऐसी उम्मीद नहीं थी। आधी रात के बाद अबोध बेटी के रोने सबकी नींद खुल गई तब देखा कि पत्नी का शव पंखे से लटक रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
उधर सूचना पाकर विवाहिता के मायके से उसके भाई व अन्य लोग घमहापुर पहुंच गए। विवाहिता के भाई मो.रहीम ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुराल वाले अक्सर उसे प्रताणित करते थे। कोतवाल सदानंद सिंह ने कहा कि मामला हालांकि आत्महत्या का लगता है लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।