फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The board of no admission has been put up in the school for four years, but smart classes are being conducted

Bhadohi News: स्कूल में चार साल से लगा नो एडमिशन का बोर्ड, चलती है स्मार्ट क्लास

Thu, 05 Sep 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
The board of no admission has been put up in the school for four years, but smart classes are being conducted
ज्ञानपुर। एक ऐसा विद्यालय, जो सुविधाओं में कान्वेंट को टक्कर देता है। स्कूल में एडमिशन की मारामारी ऐसी है कि बीते चार सालों से भदोही ब्लॉक के फत्तूपुर में नो एडमिशन का बोर्ड टांगना पड़ रहा है। स्कूल के शैक्षणिक और भौगोलिक परिवेश को बदलने में प्रधानाध्यापक धीरज सिंह की प्रमुख भूमिका रही। बीते चार सालों से लगातार यहां 300 प्लस बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। प्रधानाध्यापक धीरज सिंह इस साल राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित हुए हैं। बृहस्पतिवार को शिक्षक दिवस पर महायोगी गंभीरनाथ प्रेक्षागृह गोरखपुर में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

भदोही ब्लॉक के फत्तूपुर प्राथमिक विद्यालय में बीते चार सालों से 300 प्लस बच्चों के नामांकन हो रहा है। स्कूल की कक्षाएं मार्बल युक्त हैं। वहीं सभी कक्षाओं में स्मार्ट क्लास, मंच एवं आरओ वाटर कूलर की व्यवस्था है। इनके द्वारा थीम बेस्ड वाल पेंटिंग, स्वच्छ विद्यालय परिसर, मनोरंजक गतिविधि, आइसीटी, नवाचारी गतिविधियों का प्रयोग से निरंतर 90 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति रहती है।
विज्ञापन

शिक्षकों के सहयोग से बेहतर हुआ परिवेश
भदोही ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय फत्तूपुर के प्रधानाध्यापक धीरज सिंह ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र के दशरथपुर पलवार गांव के मूल निवासी हैं। इनकी शिक्षक पद पर प्रथम नियुक्ति 16 दिसम्बर 2002 को प्राथमिक विद्यालय जोरई में हुई थी। प्राथमिक विद्यालय फत्तूपुर में प्रधानाध्यापक पद पर वर्ष 2018 से कार्यरत हैं। राज्य पुरस्कार मिलने पर धीरज सिंह ने कहा कि इस तरह के पुरस्कार प्रेरणा देते हैं। स्कूल के शैक्षणिक व भौगोलिक परिवेश में सुधार के लिए वे सभी शिक्षकों के सहयोग को श्रेय देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed