फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The bigots blew the roof of the forest dwellers

Bhadohi News: मनबढ़ों ने फूंका वनवासियों का छप्पर

Wed, 29 Mar 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
The bigots blew the roof of the forest dwellers
ज्ञानपुर। कोइरौना थाना क्षेत्र के अरई उपरवार गांव में मंगलवार की दोपहर मनबढ़ों ने पांच-छह वनवासियों के छप्पर फूंक दिए। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज न कर पीड़ितों को भगा दिया। अरई उपरवार निवासी राजकुमारी, अर्चना, माधुरी, ऊषा, सीमा वनवासी ने बताया कि मनबढ़ कई दिनों से हम लोगों को जमीन से हटने की धमकी दे रहे थे। यहां हमारा परिवार वर्षों से आबाद चला आ रहा है। विरोध करने पर मनबढ़ एकजुट होकर आए और गालीगलौज देते हुए भाग जाने की बात कहीं और छप्परों में आग लगा दी। जब तक आस-पास के लोग आग बुझाते तब तक अनाज, बिस्तर, सब्जी, मसाला, तेल राख हो गए। मांग की कि डीघ ब्लाक और सदर तहसील प्रशासन आवासीय आवंटन दें। प्रभारी निरीक्षक कोइरौना मक्खनलाल ने बताया कि गांव निवासी एक परिवार के सामने वनवासियों को आवासीय आवंटन राजस्व विभाग ने देकर सीमांकन भी किया है। आपसी विवाद कई दिनों से चल रहा है, आग कैसे लगी जांच की जा रही है। जबकि दूसरे पक्ष के परिवार से दो-तीन पशु भी झुलसे हैं। जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed