फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The attack on police

पुलिस पर किया हमला

Mon, 19 Sep 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
The attack on police
attack on police station - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ठेकमा/आजमगढ़
कोतवाली अंतर्गत जलालपुर में रविवार की शाम चौरा माता मंदिर के नाम पर हो रही चारदीवारी निर्माण रोकने गई पुलिस बल पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें चौकी इंचार्ज धौरहरा राहुल कुमार और एक सिपाही घायल हो गए। उनका उपचार महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में कराया गया। इस मामले में कोतवाली में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


देर रात एसपी डॉ. अरविंद भूषण पांडेय ने घटनास्थल का जायजा लिया और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया। हालांकि पुलिस के डर से गांव के कई लोग घर छोड़ कर फरार हो गए। गांव वालों का कहना है कि चौरा माता मंदिर की चारदीवारी के लिए उन लोगों ने मिल कर ईंटें मंगाई थी। मंदिर के समीप रहने वाली महिला सुमित्रा पत्नी राजेंद्र प्रसाद ने एसडीएम और कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर निर्माण रोकने की मांग की थी।
विज्ञापन


महिला के अनुसार चारदीवारी निर्माण से उसका रास्ता बंद हो रहा था। इस पर सायं छह बजे चौकी इंचार्ज जीप से पहुंचे और निर्माण रोकवा कर लौट आए। इस पर उनकी ग्रामीणों से थोड़ी कहासुनी हुई लेकिन लोग मान गए। जैसे ही चौकी इंचार्ज लौटे शिकायत करने वाली महिला फिर कोतवाली आई और बताया कि वहां निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब धौरहरा चौकी इंचार्ज राहुल कुमार जीप से छह हमराहियों के साथ मौके पर गए।

निर्माण कार्य रोकने के बाद भी कराने के सवाल पर पुलिस और ग्रामीणों में कहासुनी हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने हमला कर दिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार ग्रामीणों के हमले में चौकी इंचार्ज राहुल कुमार का सिर फट गया है।उनके साथ एक सिपाही भी घायल हुआ है। मामले में 16 लोगों के विरुद्ध नामजद और दो दर्जन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।  सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने रात 11 बजे स्थिति का जायजा लिया और एहतियात के तौर पर वहां पुलिस और पीएसी तैनात कर दी। उधर, पुलिस के भय से बहुत से लोग घर छोड़ कर भाग गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed